---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद में विवाहिता को जहर पिलाकर मारने का प्रयास, छ: साल पहले हुई थी शादी, मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Narnaund News : नारनौंद में विवाहिता को जहर पिलाकर मारने का प्रयास, छ: साल पहले हुई थी शादी, मामला दर्ज
---Advertisement---
Attempt to kill married woman by poisoning her in Narnaund

गांव माढ़ा में विवाहिता पर जुल्म, झूठ बोलकर की शादी, शादी से पहले युवक बता रहा था खुद को फौजी

Narnaund News : हिसार जिले के गांव माढ़ा में एक विवाहिता को उसके पति, ससुर व सास द्वारा जबरदस्ती से जहर देकर मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी शादी करीब 6 साल पहले गांव माढ़ा के युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद पति पत्नी में अनबन चल रही है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी के अस्पताल में उपचाराधीन प्रिया हुड्डा ने बताया कि उसकी शादी करीब 6 साल पहले नारनौंद क्षेत्र के गांव माढ़ा निवासी विकास उर्फ बीरबल पुत्र रघबीर के साथ हुई थी। प्रिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति विकास उर्फ बीरबल, ससुर रघबीर व सास लक्ष्मी कम दहेज लाने को लेकर मुझे तंग करने लगे थे और अकसर मारपीट करते थे। इसकी शिकायत उसने फरीदाबाद में की हुई है और केस चल रहा है। उसकी एक चार साल की बेटी भी है।

प्रिया ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायतों का भी आयोजन हुआ, लेकिन उसकी ससुरालवाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आखिरकार 24 मार्च 2025 को पंंचायत के आदेश के मुताबिक वो अपनी ससुराल गांव माढ़ा में रहने के लिए आ गई और यहां रहने के लिए उसने अदालत से भी परमिशन लेने के लिए अप्लाई कर दिया था। जो उसे हांसी अदालत से 16 अप्रैल को मिल गई।

प्रिया का आरोप है कि 18 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 7-8 बजे वो अपने घर पर थी कि उसका ससुर रघबीर, सास लक्ष्मी उसके घर पर आ गए और कहने लगे कि इस घर से निकल। इतनी ही देर में उसका पति विकास उर्फ बीरबल भी बाहर आ गया और तीनों ने मिलकर उसे जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया। लेकिन हाथापाई में जहरीला पदार्थ उसके कपड़ों में गिर गया। उसने इसकी शिकायत डॉयल 112 पुलिस टीम को भी की। साथ ही इस झगड़े की सूचना अपने भाई को दी।

प्रिया ने बताया कि उसका भाई विनय गांव माढ़ा पहुंचा और उसे उपचार के लिए हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया। इसकी सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने प्रिया की शिकायत के आधार पर उसके पति बीरबल उर्फ विकास, ससुर रघबीर, सास लक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रिया के मामा व अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो रिश्ता करने के लिए आए तो विकास ने बताया था कि वो फौज में नौकरी करता है, साथ ही उसके पिता ने भी कहा था कि वो फौजी बेटे का पिता है। लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई तो विकास बेरोजगार निकला। लेकन उनकी नजर उनकी बेटी प्रिया के मायके वालों की जमीन जायदात पर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer