---Advertisement---

Narnaund area : नारनौंद क्षेत्र में परिजनों को सोता छोड़ युवती घर से गायब

Follow Us
Narnaund area : नारनौंद क्षेत्र में परिजनों को सोता छोड़ युवती घर से गायब
---Advertisement---
girl from Narnaund area disappeared from her home leaving her family sleeping

HBN News Hansi : नारनौंद क्षेत्र के गांव उगालन से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर से गायब हो गई। जब परिजन सुबह उठे तो वो अपनी चार पाई पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव उगालन निवासी युवक ने बास थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल की रात को वो अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने घर में सो गए थे। उनके साथ ही उसकी 20 वर्षीय बहन भी सो गई थी। लेकिन जब सुबह उठे तो उसकी बहन अपनी चारपाई पर नहीं मिली। उन्होंने तुरंत ही अपने घर के दूसरे कमरों व गांव में अपनी बहन की तलाश की, परंतु वो नहीं मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक ने बताया कि उसके बाद वो दिन भर अपनी बहन को अपनी तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह सहित संभावित ठिकानों पर खौजते रहे, परंतु उसका कहीं से कोई अता पता नहीं चला। बास थाना पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर उसकी बहन की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer