---Advertisement---

Hisar News: बरवाला अनाज मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, फसल खरीद का लिया जायजा

Follow Us
---Advertisement---
Cabinet Minister Ranbir Singh Gangwa inspected Barwala grain market


Hisar News :  हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने वीरवार को बरवाला की अनाज मंडी का निरीक्षण कर रबी फसल खरीद प्रबंधन का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने किसानों व व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए और सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की जा रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए तत्पर है। कैबिनेट मंत्री ने किसानों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत उन्हें सूचित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और किसानों के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो।  

 


निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला मंडी में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने, भंडारण व्यवस्था सुधारने और किसानों की सुविधा के लिए और बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के किसान समृद्ध हों और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिले। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश बैटरी वाला, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, रामकेश बंसल, अशोक मित्तल, देव शर्मा, विनोद मित्तल, सुरेश बंसल, अजमेर सिवाच एवं मार्केट कमेटी के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer