---Advertisement---

Rohtak News : गिरावड़ गांव में मां बेटे पर चाकू से हमला, पीजीआई रेफर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Rohtak News: Mother and son attacked with knife in Girawad village

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak News : रोहतक जिले के गांव गिरावड़ में गुरुवार को मां-बेटे पर आपसी झगड़े में परिवार के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों मां-बेटे को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालात गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लाखन माजरा पुलिस मौके पर पहुंची।

एफएसएल प्रभारी डा. सरोज दहिया मलिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की टीमें मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार गांव गिरावड़ निवासी 40 वर्षीय संत कुमार और उसकी मां सरला पर घर के पास ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों मां-बेटों का बचाव किया।इसके बाद उन्हें खून से लथपथ हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उनकी हालत गंभीर मानते हुए तुरंत उन्हें पीजीआइ में भेजा गया।

लाखन माजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में सन्तकुमार ने बताया कि वो गाँव गिरावड का रहने वाला हुँ और खेती बाडी का काम करता हुँ आज सुबह मै अपने घर पर था मैने मेरे भाई फुलकुमार जो रोहतक रहता है भाई फुलकुमार को दुध व लस्सी पहुंचाने के लिए आनन्द पुत्र कर्णसिंह जो रोडवेज की बस गिरावड से रोहतक चलाता है दूध व लस्सी को रोहतक पहुंचाने के लिए फोन किया था। जो फोन को किसी ने उठाकर काट दिया किसी से कोई बात नही हुई थोडी देर बाद आनन्द का भाई विनोद पुत्र कर्ण सिंह मेरे घर के सामने आया व मुझे मेरे नाम से गाली देकर बोला बहार निकल तुझे अभी सबक सिखाता हुँ।

बोला तुमने मेरे भाई आनन्द के फोन पर फोन क्यों किया यह कह कर विनोद ने अपने पजामा की आट से एक तेजधार चाकू निकाला और मेरे ऊपर सीधा वार कर दिया मैने चाकू को हाथ से पकडा जो चाकू मेरे हाथ पर लगा उसके बाद विनोद ने मुझे जान से मारने कि नियत से दो तीन वार ओर किये जो मुझे बाएं हाथ के नीचे छाती पर व बाए हाथ पर खतरनाक चोट लगी मैने बचाव बचाव की पुकार की जो आवाज सुनकर मेरी माँ मुझे छुडाने के लिए आई तो मेरी माँ के ऊपर भी विनोद ने उसी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले से मेरी माँ के पेट में बाएं हिस्से पर चाकू से गम्भीर चोट लगी चोट से मेरी माँ मौके पर गिर गई तब वहाँ पर रहागिरों ने हमें विनोद से छुडवाया विनोद जाते-जाते मुझे जाने से मारने कि धमकी देते हुए बोला आज तो इन लोगों ने तुमें बचा लिया फिर दोबारा तेरा इलाज करुगा और यह कह कर वहाँ से भाग गया फिर मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे व मेरी माँ सरला को इलाज के लिए पी.जी.आई रोहतक ले आए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer