---Advertisement---

Hansi Grain Market : अनाज मंडी में मिला शव, नहीं हुई पहचान

Follow Us
---Advertisement---

Dead body found in Hansi grain market

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन दिन में तीन लावारिस शव मिलने से हांसी में दहशत का माहौल

हांसी अनाज मंडी में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हांसी शहर में लगातार तीन दिनों से मिल रहे लावारिस हालत में शवों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही यह मामले पुलिस के लिए भी चुनौती खड़े कर रहे हैं क्योंकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हालांकि अनाज मंडी में मिले मृतक की भी पहचान नहीं हो पाई है।

मंगलवार के सुबह हांसी अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के बूथों के पास खंडहर दुकान में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों में इस संबंध में सूचना दी ताकि मृतक की पहचान हो सके। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

वहीं रविवार को हांसी बस स्टैंड के सामने भी एक युवक का शव हुआ था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उधर शिव कॉलोनी के कब्रिस्तान में भी एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आखिरकार तीन दिनों से इन युवकों की हत्या हुई है या नशे की ओवरडोज या फिर अन्य किसी कारण से इनकी मौत हुई है पुलिस अलग-अलग एंगल से मामलों की जांच करने में लगी हुई है। शिव कॉलोनी के कब्रिस्तान में मिले मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। क्या इन वारदातों का आपस में संबंध है या फिर यह एक सहयोग है कि लगातार तीन दिनों से तीन युवकों के शव लावारिस हालत में मिल चुके हैं।

तीनों ही मामलों की पुलिस गहनता से जांच करने के साथ-साथ पिछले दिनों आसपास के क्षेत्र में दर्द हुए गुमशुदा के मामले भी पुलिस खंगालने में लगी हुई है। ताकि मृतकों की पहचान हो सके। लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है जिससे उनकी शिनाख्त हो सके।

हिसार जिले में बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लेने फील्ड में उतरे डीसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप,

सैलजा ने खोल डाली भाजपा की पतलून, भाजपा नेताओं में मची खलबली,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer