Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : बरवाला से किशोरी लापता, मां रिलेशनशिप में रहती

0 minutes, 1 second Read

Barwala Teenage girl missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : हिसार जिले के बरवाला कस्बे के एक वार्ड में रहने वाली नाबालिक किशोरी अज्ञात परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं चला। उसकी मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। किशोरी की मां अपने पति को छोड़ रिलेशनशिप में बरवाला में रह रही है।

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह इन दोनों बरवाला के एक वार्ड में रिलेशनशिप में रह रही है। उसके साथ उसकी 14 वर्षीय बेटी भी उसके साथ ही रहती थी। उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं पर चली गई है और घर से जाते समय उसके मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई लेकिन मोबाइल फोन अब स्विच ऑफ आ रहा है। जब उसकी बेटी काफी समय तक घर पर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की परंतु उसका ना ही तो किसी रिश्तेदारी से और ना ही किसी जान पहचान की जगह से कोई सुराग चला।

लडकी का हुलिया इस प्रकार है उम्र 14 साल, रंग सांवला, गोल चेहरा, मजबूत शरीर, कद 5 फूट, उसने गुलाबी रंग कि सलवार कुरता पहने हुए है। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके नाबालिक बेटी की गुणसूत्र की का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer