Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Narwana Road Firing, बाइक सवार युवकों ने खटकड़ टोल पर की फायरिंग

0 minutes, 3 seconds Read
Bike riding youths opened fire at Khatkar toll

 Jind Narwana Road पर स्थित खटकड़ टोल पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने टोल प्लाजा की बिल्डिंग के पास फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिससे टोल पर दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात बाईक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में खटकड़ टोल प्लाजा के मैनेजर महाराश्ट्र के रहने वाले उत्तम चव्हाण ने बताया कि 27 मई की रात को 7 बजकर 50 मिनट पर जींद की तरफ से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने अपना मोटरसाईकिल टोल बैरियर के पास खड़ा कर दिया। मोटरसाईकिल से उतरने के बाद टोल प्लाजा की बिल्डिंग की तरफ आए और हाथ में ली हुई पिस्तौल से हवाई फायर किए। जिससे वहां पर सब डर गए।

खटकड़ टोल प्लाजा के मैनेजर ने शिकायत में बताया कि जब वो दोनों वापस जाने लगे तो जाते जाते फिर से उन्होंने दो हवाई फायर किए। उस समय उनके अलावा टोल पर टोल कर्मियों के अलावा वाहन चालक भी वहां से गुजर रहे थे जो सभी अपने आपको असहाय महसूस कर रहे थे। उचाना थाना पुलिस ने खटकड़ टोल प्लाजा के मैनेजर उत्तम चव्हाण की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer