---Advertisement---

Road Accident In Hansi : हांसी में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Follow Us
Hansi : ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
---Advertisement---

Painful road accident in Hansi: High speed roadways bus crushed young man, died on the spot

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को कुचला

Hansi News : हिसार जिले के हांसी में तोशाम रोड़ पर मंगलवार की देर शाम को हरियाणा रोडवेज बस ने एक युवक को कुचल दिया। जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हाथ से की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी तोशाम रोड़ पर एक युवक बाजार से सामान लेकर अपने दोस्त के पास जा रहा था कि जब वह सड़क को क्रॉस करने लगा तो तोशाम की तरफ से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वो सड़क पर गिर गया और बस का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। बस का टायर ऊपर से गुजरने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर हादसे को देखकर लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के साथी सज्जन ने बताया कि हादसे को अंजाम देने के बाद भी बच्चा लगे बस को नहीं रोका और बस को अपने साथ बस स्टैंड की तरफ ले गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था जिन में से उसके दो लड़के और एक लड़की है वह अपने परिवार का पालन पोषण मेहनत मजदूरी करके करता था।

मृतक युवक की पहचान बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के भुसरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी और उसके दोस्त के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा। मृतक के साथी सज्जन ने बताया कि वो टेंट में काम कर रहा था और धर्मेंद्र बाजार से सामान लेने के लिए गया हुआ था। जब वह सामान लेकर तोशाम रोड पर पहुंचा तो ट्रैक्टर से नीचे उतर कर टेंट की तरफ जा रहा था कि बस ने उसे कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने तुरंत ही हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी तो डायलॉग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के साथी ने बताया कि धर्मेंद्र करीब 3 महीने पहले ही मेहनत मजदूरी करने के लिए बिहार से हांसी से आया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer