Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhiwani News Today : धनाना गांव में पिता ने बेटा बेटी की हत्या, एक महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत

0 minutes, 4 seconds Read
Father kills son and daughter in Dhanana village

धनाना गांव में पत्नी की मौत से परेषान व्यक्ति ने की बेटा बेटी की हत्या

Bhiwani News Today : भिवानी जिले के गांव धनाना में एक व्यक्ति ने अपने ही बेटा बेटी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गला दबाने से पहले आरोपित ने आम के जूस में बेटा बेटी को नींद की गोलियां दी और बाद में गला दबा दिया। खुद ने भी जहरीली गोलियां खाने की बात कही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेटा बेटी की पिता ने की गला दबाकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक गांव धनाना निवासी सुभाष की पत्नी की 8 मई को मौत हो गई थी। सुभाष का आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या उसकी मां ने जहरीला पदार्थ पिलाकर की थी और खुद अपने मायके भाग गई थी। वो अपनी मां से परेशान था और खुद सुसाइड करना चाहता था। लेकिन बच्चों को भी अपने माता पिता के हवाले नहीं छोड़ना चाहता था। उसकी पत्नी की मौत की असली वजह उसने पुलिस को बताई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए उसने एक एक कर पहले नींद की गोलियां ईक्टठी की।

Bhiwani News Today : धनाना गांव में पिता ने बेटा बेटी की हत्या

सुभाष ने बताया कि उसके माता पिता बाहर गए हुए थे और घर में वो और उसके दोनों बच्चे थे। उसने आम का जूस बनाकर उसमें नींद की गोलियां डाल दी और जब दोनों बच्चे बेहौंशी की हालत में हो गए तो उनका गला दबाकर मार दिया। उसके बाद दोनों के हाथ पांव बांध दिए। बाद में खुद ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। सुभाष ने बताया कि उसने दरवाजे की एक कुंडी खोल दी थी ताकि बाद में दरवाजा तोड़ना ना पड़े। वो गोलियां खाने के बाद खुद फांसी का फंदा लगाने का प्लान बनाया हुआ था। लेकिन पड़ोस में रहने वाली भाभी ने देख लिया और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद उसको भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और बेटा बेटी की हत्या की सूचना पुलिस को दी।

भिवानी में पिता ने की बेटा बेटी की हत्या

सुभाष के तेवर वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि पत्नी की मौत का सदमा लगा हुआ है और इस सदमे में ही उसने अपने बेटा बेटी की हत्या कर दी। लेकिन ये पुलिस जांच का विषय है कि सुभाष ने किन परिस्थितियों में अपने नाबालिग बेटा बेटी की हत्या की है। मरने वाले बसंत की उम्र साढ़े 17 साल व आरूषि की उम्र साढ़े 16 साल बताई जा रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही भिवानी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनांे मृतक मासूम बच्चों केषवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत ईक्टठा करने के लिए फोरेंसिंक टीम को भी बुलाया। ताकि घटनास्थल का बारिकी से अध्ययन किया जा सके। पुलिस ने आरोपित सुभाष को भी हिरासत में ले लिया है।

हरियाणा के छोरे की कनाडा में मौत, 1 महीने पहले गया था स्टडी वीजा पर,

शादी में गोत्र विवाद को लेकर पंचायत में भिड़े दो गुट, पंचायत में चले लाठी डंडे,

आइसीआइसीआइ बैंक में नकली सोना गिरवी रख कर लिया लाखों का लोन, ऐसे हुआ भंडाफोड़,

ट्रैफिक पुलिस हिसार के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप, यह गलती करते ही आपका वहां भी होगा जब्त,

Hisar News Today : बीज की दुकान में चोरी, उकलाना मकान में चोर ने लगाई सेंध, दो गिरफ्तार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer