Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : हांसी में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 5.67 लाख रुपए की धोखाधड़ी

0 minutes, 14 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव गढ़ी के युवक को पार्ट टाइम जॉब ( part time job) दिलवाने के नाम पर 5.67 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। हांसी साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के बस्ती जयपुर से आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Fraud of Rs 5.67 lakh in the name of part time job in Hansi News

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना साइबरक्राइम एक शिकायत प्राप्त हुई की मैं संदीप शर्मा पुत्र रणबीर शर्मा गांव गढी तहसील हाँसी का रहने वाला हूं मै कोटक महेन्द्र बैक हिसार मे JOB करता हूं । दिनांक 4 जनवरी 2025 को मेरे Whatsapp न. पर मोबाईल न. xxxxx से पार्ट टाईम Job करके पैसा कमाने का मैसेज आया। ( Hansi cyber fraud News )

 

मैसेज करने वाले ने अपना नाम सुनिता शर्मा कम्पनी का नाम ब्राण्ड मार्क एसोसिएट प्राईवेट लिमिटेड बतलाया। फिर उन्होने मुझे एक लिंक भेज कर टेलीग्राम पर इनवाइट करके मुझे विभिन्न होटलों के लिंक भेजकर रेटिंग देने का काम दिया । उसके बदले में मेरे को हर रेटिंग पर 120/- रुपये दिये गये। इस प्रकार उन्होने मेरे खाते मे 240-240 रुपये करके कई बार पैसे डाले । फिर उन्होने मेरे को दिनांक 6 जनवरी 2025 को ट्रेडिंग का लालच देकर लिंक भेजकर कहा कि आप ये ग्रुप जॉइन कर लो आपका पैसा डबल हो जाएगा। ( Hansi part time job )

 

इसके बाद उन्होने मुझसे कई upi न. में पैसा ट्रांसफर करवा लिया जो पैसा भेजे गए लिंक पर दिख रहा था और उसके बाद उन्होने बार बार और पैसा देने के लिए फोर्स किया। जब मैंने उनसे अपना पैसा मांगा तो उन्होने कहा कि आपको रुपये देने होगे फिर आपके सारे पैसे आपके अकाऊंट में आ जायेंगे। फिर मेरे को शक हुआ के मेरे साथ धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने कुल 5,67,000/- रुपए की धोखाधड़ी की है। थाना साइबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 4500/- रुपए बरामद कर कब्जा पुलिस में लिए गए हैं। ( Hisar part time job )

 

थाना साइबर क्राइम हांसी पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 567000 की धोखाधड़ी मामले में आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र बद्री निवासी बस्सी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया। ( Abtak Haryana News )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer