Verification: eefe237ed2c24d7f

Chetnya Academy Hisar : हिसार IIT की कोचिंग लेने आया छात्र लापता

0 minutes, 5 seconds Read

Chetna Academy Hisar के सामने से आटो में बैठता दिखाई दिया रोहित, आगे सुराग नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार शहर में IIT की कोचिंग ले रहा एक युवक अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक दोपहर को Chetnya Academy Hisar से बाहर निकाला और आटो में सवार हुआ, लेकिन उसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लगा। हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Chetnya Academy Hisar से 12:23 पर बाहर निकल रोहित ने ली आटो

Hisar News : हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मंगाली मोहब्बत निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका भतीजा रोहित IIT की कोचिंग लेने के लिए रविवार 29 June को Chetnya Academy Hisar आया था। कोचिंग क्लास लगाने के बाद वो अन्य दिनों की तरह रविवार को घर पर नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वो हिसार चेतन्या अकादमी पहुंचे और रोहित के बारे में पता किया।

 

राजकुमार ने बताया कि अकादमी से उन्हें मालूम हुआ कि रोहित दोपहर 12:23 पर चेतन्या अकादमी से बाहर निकल गया और आटो में बैठा था। लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि रोहित का रंग गोरा, दुबला पतला शरीर, सफेद रंग की टी शर्ट और काले रंग की लोअर पहने हुए है। वो अपने साथ किताबों के लिए महरुम रंग का बैग भी साथ में लिए हुए है। हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसके भतीजे रोहित पुत्र सुंदर सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer