---Advertisement---

कुलेरी गांव में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत |Agroha Accident News

Follow Us
---Advertisement---

Agroha: कुलेरी गांव के बस स्टैंड के पास हादसे में बाइक सवार की मौत


Agroha Accident News : हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कुलेरी ( kuleri village accident ) में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के ब्यान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Agroha: शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे कुलेरी गांव में हादसा, परिजनों को सुबह मिली जानकारी

पुलिस को दिए ब्यान में हिसार जिले के गांव कुलेरी निवासी सुखबीर ने बताया कि वो 5 भाई व एक बहन हैं। उसके बड़े भाई विक्रम का देहांत हो चुका है। मेरे से बड़ा मेरा भाई कर्णसिंह शनिवार की रात को खाना खाने के बाद अपना मोटरसाईकिल लेकर कुलेरी के पहले बस स्टैंड पर गया था, लेकिन रात भर घर नहीं आया। उन्हें रविवार की सुबह सूचना मिली कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उसे Agroha Medical College में ले जाया गया है। वो तुरंत ही अपने परिजनों के साथ मैडिकल में पहुंच गया।

 

ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार, Agroha medical College में डाक्टरों ने मृत घोषित किया

सुखबीर ने बताया कि वहां पर पता चला कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई है। उसने अपने परिजनों सहित अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि जब उसका भाई रात को करीब साढ़े 9 बजे गांव के बस स्टैंड की तरफ जा रहा था तो ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने गफलत से चलाते हुए अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई का मोटरसाईकिल ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया। जिसकी वजह से वो सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने कर्णसिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

Agroha थाने में अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज

सुखबीर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने सुखबीर के ब्यान पर कारवाई करते हुए मृतक केषव का अग्रोहा मैडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer