---Advertisement---

आप जिला अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई |Ambala AAP District President

Follow Us
---Advertisement---

Ambala AAP District President करणवीर सिंह लौट ने दिया इस्तीफा

Ambala News: हरियाणा आम आदमी पार्टी के अम्बाला जिला अध्यक्ष (Ambala AAP district president ) करणवीर सिंह लौट ने निजी पारिवारिक कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है कि पारिवारिक कारणों के चलते अब वर्तमान जिम्मेदारी को प्रभावी रूप से निभा पाना संभव नहीं है, इसी के चलते अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वहीं, इस्तीफे के साथ ही करणवीर लौट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आम आदमी पार्टी की विचारधारा और संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित और निष्ठावान हैं। उनके इस निर्णय में कोई राजनीतिक मतभेद नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह निजी परिस्थिति पर आधारित है। ( Ambala News Today )

 

करणवीर सिह लौट का संगठनात्मक कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने अम्बाला में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत, सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के साथ गहरे जुड़ाव ने उन्हें पार्टी के भीतर एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उनके योगदान की प्रशंसा की है। ( Ambala politics News )

 

 

Ambala AAP district president Karanveer Singh Laut resigned

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer