Verification: eefe237ed2c24d7f

भिवानी-दादरी बस किराया विवाद: हरियाणा रोडवेज का किराया सबसे महंगा, यात्री परेशान | Bhiwani Dadri Bus Kiraya

0 minutes, 5 seconds Read

Bhiwani Dadri Bus Kiraya Dispute Haryana Roadways 

Bhiwani News Today :  भिवानी से दादरी की दूरी एक समान है और रोडवेज बसों में किराया अलग-अलग लिया जा रहा है। हरियाणा रोडवेज का किराया दूसरो की अपेक्षा काफी महंगा है। ऐसे में यात्रियों और बस कंडक्टर के बीच अक्सर कहासुनी होती हुई देखी जा रही है। कंडक्टर भी क्या करे हरियाणा सरकार ने जो किराया निर्धारित किया है वही लिया जाएगा। यात्री अपनी जगह इसलिए ठीक हैं कि इस मार्ग पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज के अलावा राजस्थान रोडवेज व पंजाब रोडवेज बसों का किराया भी अलग-अलग है। ऐसे में यह मांग की जा रही है कि हरियाणा रोडवेज का किराया भी पंजाब रोडवेज बसों की तर्ज पर कम किया जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा, राजस्थान और पंजाव रोडवेज किराया

पंजाब रोडवेज का किरायाः 35 रुपये

राजस्थान रोडवेज का किरायाः 40 रुपये

हरियाणा रोडवेज का किरायाः 45 रुपये

 

यात्री बोले पंजाब की तर्ज पर किराया तय करे हरियाणा रोडवेज

भिवानी और चरखी दादरी तक का पंजाब और राजस्थान से हरियाणा रोडवेज का किराया ज्यादा है। यात्री समझ नहीं पा रहे सही किराया कौन सा है। इस मामले में रोडवेज के आला अधिकारी, परिवहन विभाग ध्यान दे और किराया समान किया जाए। पंजाब की तर्ज पर 35 रुपये किराया कर दिया जाए तो और अच्छा हो।

जगदीश, ढाणी चेजारान

अलग-अलग किराया होने से यात्रियों और परिचालकों के बीच आए दिन कहासुनी होती है। इससे बचने के लिए किराया एक समान किया जाए। पंजाब रोडवेज का किराया सबसे सस्ता है।

एडवोकेट धीरज सैनी, भिवानी।

जब राजस्थान रोडवेज का किराया भिवानी-दादरी का 40 रुपये और पंजाब रोडवेज का किराया 35 रुपये हो सकता है तो हरियाणा रोडवेज को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए। इससे हरियाणा रोडवेज को नुकसान होगा।

सतीश कुमार, देवनगर

बाहर वाले सस्ती यात्रा दे रहे और हमारे वाली महंगी

बाहर वाले यानि पंजाब और राजस्थान वाले हमारे यहां आकर सस्ता किराया ले रहे हैं और हमारे अपने यानि हरियाणा रोडवेज महंगा किराया ले रहा है। यह तो यात्रियों के साथ न्याय नहीं कहा जा सकता। पंजाब की तरह हरियाणा रोडवेज भी किराया सस्ता करे। राजेश कुमार, दिनोद गेट

दूसरे राज्य की बस हो चाहे पर जिस भी राज्य में बस जाती है तो किराया दूरी के हिसाब से होता है। भिवानी से दादरी का पंजाब और राजस्थान रोडवेज का किराया हरियाणा रोडवेज से अलग लिया जा रहा है तो पता किया जाएगा।

दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer