---Advertisement---

Haryana PG college Admission started 2025-26 : 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana PG college Admission started 2025-26

Haryana PG College admission के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। विद्यार्थी यदि अपने ऑनलाइन फार्म में कोई संशोधन करना चाहें तो 29 जुलाई तक कर सकते हैं, जिसके लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

ऑनलाइन वैरीफिकेशन 29 तक

 Haryana PG College admission : दस्तावेजों की ऑनलाइन वैरीफिकेशन 29 जुलाई तक होगी। प्रोविजनल मैरिट लिस्ट 30 जुलाई को जारी की जाएगी जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 31 जुलाई को जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम इस लिस्ट में आएगा, वे 01 अगस्त से 04 अगस्त तक फीस भर सकेंगे। खाली सीटों को भरने के लिए 05 अगस्त को ओपन काउंसलिंग होगी।

नये आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 06 अगस्त को दोबारा खुलेगा। ओपन काउंसलिंग के तहत 12 अगस्त तक 100 रुपए लेट फीस के साथ दाखिले होंगे और 13 अगस्त से 19 अगस्त तक 100 रुपए लेट फीस के अलावा 100 रुपए प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।

मैरिट से होंगे दाखिले

दाखिला मेरिट के आधार पर होगा और ग्रेजुशन के अंकों तथा निर्धारित वेटेज को जोड़कर मैरिट बनाई जाएगी। विद्यार्थी जिस कॉलेज की फर्स्ट चॉइस भरेंगे, वहां उनके डॉक्यूमेंट की ऑनलाइन वैरीफिकेशन होगी। वैरीफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है।

नेहरू कॉलेज में हैं 370 सीटें

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटें हैं। इनमें एम.ए. अंग्रेजी की 30, एम.ए. हिंदी की 30, एम.ए. मनोविज्ञान की 40, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 30, एम.ए. भूगोल की 40, एम.कॉम की 120, एम.एस.सी. कम्प्यूटर विज्ञान की 40 और एम.एस.सी. गणित की 40 सीटें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer