---Advertisement---

Hisar latest News : उकलाना में बाइक सवार महिला सहित दो हेरोइन सहित काबू; पुलिस पूछताछ में खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Latest News – मोटरसाइकिल सवार युवक और महिला से 7.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद, दोनों गिरफ्तार

Hisar latest News : हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने उकलाना की गांधी कॉलोनी से एक युवक और एक महिला को काबू कर उनके कब्जे से 7.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह नशा नरवाना की एक महिला और पुरुष से खरीद कर लाए हैं। पुलिस ने पुस्तक के बाद आरोपितों के खिलाफ उकलाना थाना में मामला दर्ज करके दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Hisar latest News: Two people arrested with heroin in Uklana

टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांधी कॉलोनी, उकलाना मंडी से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक महिला को चेकिंग के लिए रोका। नाम पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान सन्नी व मनप्रीत, दोनों निवासी Gandhi Colony uklana Mandi के रूप में बताई। ( Barwala Uklana News Abtak )

नियमों के अनुसार, पुलिस उप अधीक्षक संजीव कुमार की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मी द्वारा महिला मनप्रीत की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक पॉलिथीन थैली में 7.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद नशे की सामग्री और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना उकलाना में NDPS act के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह हेरोइन/चिट्टा नरवाना की चमेला कॉलोनी से एक महिला और पुरुष से खरीद कर लाए थे। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

हरियाणा में बारातियों की पिटाई, दुल्हे ने दुल्हन के घर जाने से किया मना, अस्पताल में शादी,

जींद में गैंगवार में अंधाधुंध फायरिंग, जींद इनामी बदमाश की मौत, कबड्डी खिलाड़ी गंभीर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer