---Advertisement---

गोहाना में बारात पर हमला : दुल्हे का दुल्हन के घर जाने से मना; अस्पताल में शादी, जाने खास वजह|Barat Per Hamla – Gohana Hospital Mein Shaadi

Follow Us
---Advertisement---

सोनीपत के गांव खंदराई में बारात की पिटाई, घायल दुल्हा पहुंचा अस्पताल, Gohana Hospital Mein Shaadi

सोनीपत जिले के गांव खंदराई में महेंद्रगढ़ से आई बारात की पिटाई कर दी गई। इस मारपीट में दूल्हे सहित बारात में आए हो गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामला बिगड़ता देख गांव के बुजुर्गों ने बीच का रास्ता निकाला और गोहाना के सरकारी अस्पताल में ही शादी (Gohana Hospital Mein Shaadi ) की रस्में अदा की गई। गोहाना के नागरिक अस्पताल से ही दुल्हन की विदाई की गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Barat Per Hamla – सोनीपत जिले के खंदराई गांव में बारातियों पर दुल्हन के मौसेरे भाई ने साथियों सहित किया हमला

सोनीपत जिले के गांव खंदराई की रहने वाली एक युवती का रिश्ता महेंद्रगढ़ के जाजपुर गांव के युवक के साथ तय किया गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक लड़की के परिजन सगाई के रस्में अदा करने के लिए शुक्रवार को दूल्हे के घर गांव जाजपुर गए थे। लड़की के परिजनों के साथ उसकी मौसी का लड़का भी सगाई में गया हुआ था कि वहां पर दूल्हे के युवा साथियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। दुल्हन के मौसेरे भाई ने इस बात को लेकर ठान लिया कि जब बारात आएगी तो वह इस बात का बदला उनसे लेगा। शादी की तारीख रविवार 6 जुलाई रविवार शाम को तय की गई थी। ( Haryana News Abtak )

 

ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची बारात, अचानक दुल्हे सहित Barat per hamla

दूल्हा पक्ष के किसी भी सदस्य के मन में शुक्रवार को हुई बात को लेकर अंदेशा नहीं था कि इस छोटी सी बात को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा। सब नाचते गाते हुए जाजपुर से बारात में सोनीपत जिले के गांव खंदराई पहुंचे। लड़की के परिजनों ने भी बारात की आव भगत के लिए पूरा प्रबंध किया हुआ था। जहां पर लड़की के परिजनों द्वारा बारात को ठहराया गया, वहां पर दुल्हन की मौसी का लड़का अपने साथियों के साथ पहुंच गया और बारात में आए बारातियों पर हमला ( Barat Per Hamla ) कर दिया। हमलावरों ने दूल्हे को भी नहीं बक्शा और हमले में दूल्हा भी घायल हो गया। ( Gohana latest News in Hindi )

 

दुल्हे सहित बाराती अस्पताल में भर्ती

बारात में आए बुजुर्ग घायलों को लेकर गोहाना के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए भर्ती करा दिया। दुल्हन और दुल्हन के परिजन बारात के दरवाजे पर आने का इंतजार करते रहे लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जब कोई नहीं आया तो दुल्हन के परिजनों को पता चला कि दुल्हन की मौसी के लड़के ने बारातियों पर हमला कर दिया है और वह सब घायल होकर अस्पताल में पड़े हैं।

 

दुल्हन और उसके परिजन करते रहे वरमाला के लिए इंतजार

दुल्हन पक्ष के लोग शादी के रस्में पूरी करने के लिए दूल्हे और उसके परिजनों को लेने अस्पताल पहुंचे लेकिन उन्होंने सब मना कर दिया कि अब यह शादी नहीं हो सकती। क्योंकि सगाई के दौरान हुई छोटी सी बात को लेकर उन सबके साथ मारपीट कर अस्पताल पहुंचा दिया है। बात बिगड़ गई और इस बात का कोई तोड़ नहीं निकल रहा था। जैसे ही इस बात का पता खंदराई गांव के बुजुर्गों को लगा तो उन्होंने मोर्चा संभालते हुए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों से बातचीत की। सब ने दुल्हन के गांव खंदराई जाने से मना कर दिया।

 

खंदराई गांव के बुजुर्गों ने निकाला बीच का रास्ता

उन्होंने दूल्हे पक्ष की बात सुनने के बाद फैसला लिया कि दुल्हन पक्ष के दुल्हन को लेकर अस्पताल में आएंगे और यहीं पर जयमाला सहित शादी की अन्य रस्में अदा की जाएंगी। इस बात पर दूल्हा पक्ष के लोग भी सहमत हो गए और दूल्हा भी मान गया। कुछ समय के बाद दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचे।

 

गोहाना अस्पताल परिसर में शादी की रस्में

दुल्हन के अस्पताल में पहुंचने के बाद दूल्हा दुल्हन ने अस्पताल परिसर में ही एक दूसरे को वरमाला पहनाई और उसके बाद Gohana Hospital Mein Shaadi की दूसरी रस्में अदा की गई। यह सब रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई भी अस्पताल से की गई। इसके बाद पूरा मामला शांत हुआ और दुल्हन पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में हुई शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

जींद गैंगवॉर में बदमाश को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, दोस्त गंभीर,

barat per hamla Gohana hospital mein shaadi Gohana latest News in Hindi Gohana News Abtak Gohana News Today groom admitted to hospital Mahendragarh latest news Mahendragarh News AbTak Sonipat latest News in Hindi wedding in civil hospital Gohana Wedding procession beaten up in Sonipat Khandrai अस्पताल में वरमाला अस्पताल में शादी अस्पताल से दुल्हन की विदाई खंदराई गांव की ताजा न्यूज खंदराई गांव की युवती की अनौखी शादी खंदराई गांव में बारात की पिटाई खंदराई गांव विवाद खंदराई में बारात की पिटाई गोहाना अस्पताल में शादी गोहाना नागरिक अस्पताल में शादी गोहाना न्यूज गोहाना ब्रेकिंग न्यूज़ गोहाना में बारातियों की पिटाई गोहाना सिविल अस्पताल दुल्हन के मौसेरे भाई ने किया खेड्डा दुल्हा पहुंचा अस्पताल बारात पर हमला बारातियों पर हमले में दूल्हा घायल महेंद्रगढ़ से बारात मौसी का लड़का सोनीपत अस्पताल में शादी सोनीपत खंदराई हमला सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज़ सोनीपत में दुल्हे सहित बारातियों की पिटाई हरियाणा के अस्पताल में शादी हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज हॉस्पिटल में जयमाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer