---Advertisement---

नारनौंद में बीज व कीटनाशक की दुकान पर सीएम फ्लाइंग का छापा :  एक्सपायरी डेट की कीटनाशक बरामद | Narnaund News

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : कागसर गांव में बीज व कीटनाशक की दुकान पर सीएम फ्लाइंग का छापा

Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर में सीएम फ्लाइंग टीम ( CM Flying Raid) ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर एक बीज एवं कीटनाशक दवाइयों की दुकान पर छापा मारा। दवाइयों की दुकान पर 24 प्रकार की एक्सपायरी कीटनाशक दवाइयां मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ कृषि विभाग की एसडीओ प्रीति वर्मा, एसएमएस आरती, एएसआइ सुरेंद्र, एचसी विजय और नारनौंद मार्केट कमेटी के उपसचिव रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

छापेमारी की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और आसपास के व्यापारियों को मिली, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कागसर में बाबा माडू बीज भंडार दुकान पर भारी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक दवाइयां स्टाक की गई है। ( Narnaund News Today )

Narnaund CM Flying Raid के दौरान दुकान संचालक विनोद कुमार से पूछताछ की गई। जांच में पुष्टि हुई कि स्टाक में रखी गई 24 प्रकार की कीटनाशक दवाइयां अपनी मियाद पूरी कर चुकी थी। कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में इन सभी एक्सपायरी दवाइयों को सुरक्षित तरीके से मिट्टी में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।

Hisar CM Flying इंचार्ज सुनैना ने बताया कि इसके अलावा दुकान में रखे गए धान के बीज के नमूने भी अधिकारियों द्वारा जांच के लिए एकत्र किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा ताकि उनकी गुणवत्ता का परीक्षण किया जा सके। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश है कि वे अपनी दुकानों में किसी भी प्रकार की एक्सपायरी दवाइयां न रखें। साथ ही बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशकों की बिक्री कानूनन अपराध है।

Narnaund News : kagsar village CM Flying raid on seed and pesticide shop

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Related Posts

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026
जींद भिवानी रोड़ पर हादसा, भकलाना मोड़ Accident में बाइक सवार की मौत, पोते के जन्म की खुशी मातम में बदली

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer