Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak News : Beauty Parlor संचालिका से छेड़छाड़, दुकान में घुस सोने की चेन झपट कर फरार

0 minutes, 4 seconds Read

Rohtak beauty parlor owner molested

Rohtak News : रोहतक के पहाड़ा मोहगा क्षेत्र की एक beauty parlor संचालिका से कथित रूप से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में beauty parlor संचालिका ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है और आरोपित अक्षय पुत्र राजू निवासी खोखरा कोट उसके व्हाट्सएप नंबर पर गंदे गंदे मैसेज भेजने लगा और कॉल करता। जब वह उसका फोन नहीं उठाती तो वह गंदी-गंदी गालियां देता है।

आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपित को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने मेरे नाम से इंस्टाग्राम आईडी व फेसबुक पर मेरा वह अपना फोटो अपलोड कर दिया।

इसके संबंध में जून 2025 में महिला थाने में भी शिकायत दी गई और उस समय आरोपित ने माफी मांग ली तथा आगे से ऐसा न करने के लिए लिखित में दिया, लेकिन अब फिर से वह इसी तरह की गलत हरकतें करने लगा है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 12 जुलाई को जब वह अपनी दुकान पर थी तो वह आरोपित beauty parlor में घुस आया और मुझसे कथित रूप से छेड़खानी करने लगा। जब मैंने विरोध किया तो उसने मारपीट की और शोर मचाया तो वह मेरे गले से दो तोले सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer