Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Julana News : बुढ़ा खेड़ा के खेतों में शव मिलने से हड़कंप, घसिटने के निशान, नहीं हुई पहचान, हाथ पर सुरेश लिखा

0 minutes, 15 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Suspicious dead body found in Jind Julana

Jind Julana News : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा में बुधवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। लेकिन खेत में और मृतक के शरीर पर घसीटने के निशान पाए गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Julana CHC hospital पहुंचाया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास करने में लगी हुई है लेकिन उसके जब या उसके पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके।

Jind Latest News : कंट्रोल रूम से जुलाना पुलिस को मिली सूचना

Jind Julana News : बुढ़ा खेड़ा के खेतों में शव मिलने से हड़कंप, घसिटने के निशान, नहीं हुई पहचान, हाथ पर सुरेश लिखा
Jind latest News : बुढ़ा खेड़ा में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

Jind Julana police को सूचना मिली कि बुढ़ा खेड़ा गांव से पास के गांव को जाने वाले सिंगल रास्ते पर एक व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल बारीकी से निरीक्षण किया तो सामने आया कि युवक के शव के पास और उसके शरीर पर घसीटने के निशान हैं। पुलिस ने म्तक की पहचान के लिए उसकी तलाशी लिए तो उसकी जेब से कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे मृतक की पहचान हो सके। जुलाना थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के हाथ पर सुरेश नाम लिखा हुआ है और उसकी उम्र करीब 40-45 वर्ष के बीच लग रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया।‌

 

Jind News Today : हत्या कर शव फेंकने की आशंका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क से घसीट कर खेतों में फेंका गया है जिससे जमीन पर घसीटने के निशान और मृतक के शरीर पर भी घसीट के निशान सब दिखाई दे रहे हैं। जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को घसीट कर Jind Julana  क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा के खेतों में डाल दिया है। इस मामले में पुलिस हत्या और एक्सीडेंट के एंगल से जांच करने में लगी हुई है लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है इसके लिए पुलिस आसपास के गांव के लोगों से संपर्क करने में जुटी हुई है। साथ ही Julana Police आसपास के पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदा लोगों की कुंडली खंगालने में लगी हुई है। ताकि मृतक की पहचान हो सके।

Julana News Today: सुबह खेतों में गए तो ग्रामीणों ने पढ़ा देखा‌ शव
Jind Julana News : बुढ़ा खेड़ा के खेतों में शव मिलने से हड़कंप, घसिटने के निशान, नहीं हुई पहचान, हाथ पर सुरेश लिखा
जुलाना पुलिस थाना

Jind Julana क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा के ग्रामीण बुधवार की सुबह सोकर उठे और वह अपने खेतों में काम धंधे के लिए गए तो उन्होंने गांव से जाने वाले सिंगल रास्ते पर खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। काफी लोगों की भीड़ भी मृतक की पहचान नहीं कर पाई। लेकिन मृतक के हाथ पर सुरेश नाम लिखा हुआ है। पुलिस और गांव के मौजिज लोग अपने जानकारी सुरेश नाम के लोगों के बारे में पूछताछ करने में लगे हुए हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer