---Advertisement---

Barwala News: बरवाला में पकड़े गए ट्यूबवेल तार चोर, कबूली 18 वारदातें

Follow Us
---Advertisement---

Tubewell wire thieves caught in Barwala News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala News : हिसार जिले सहित हरियाणा भर में खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी करने के मामले में हिसार एबीवीटी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने ट्यूबवेल से तार चोरी की 18 वारदातें कबूल कर ली हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ करने में लगी हुई है।

Barwala News Today : खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 वारदातों का खुलासा

हिसार पुलिस की एबीवीटी टीम ने बरवाला क्षेत्र में ट्यूबवेल तार चोरी के दो मामलों में कार्रवाई कर रही थी। टीम ने कुछ सबूत हाथ लगने पर दो आरोपितों को काबू कर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अलग-अलग गांव के खेतों से ट्यूबवेल तार चोरी की 18 वारदात कबूल कर ली हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. मोहित उर्फ सागर निवासी वार्ड नं. 8 बरवाला
  2. संजय निवासी वार्ड नं. 10 बरवाला उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि दिनांक 2 जुलाई 2025 को गांव जेवरा निवासी संजय ने शिकायत दी थी कि गांव खेदड़ के पास उसके खेत से 400 फीट लंबी ट्यूबवेल की तार चोरी हो गई है। इस पर थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
    टीम प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्यूबवेल तार चोरी की कुल 18 वारदातों को स्वीकार किया है।

Barwala चोरी की प्रमुख वारदातें :

12 व 31 जनवरी: बरवाला और गांव बधावड़ के खेतों से ट्यूबवेल तार चोरी।

22 से 30 अप्रैल: खड़खड़ा रोड, सरहेड़ा, बुगाना, हिसार रोड, बधावड़ स्थित के खेतों से ट्यूबवेल तार चोरी।
13, 16, 18, 23 व 24 मई: हसनगढ़, बनभौरी रोड, दौलतपुर रोड के खेतों से ट्यूबवेल तार चोरी।
5, 17, 18, 20 व 27 जून: बरवाला, हसनगढ़, ढाणी प्रेम नगर, बोबुआ के खेतों से ट्यूबवेल तार चोरी।


वारदात की शैली:
आरोपी खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चोरी कर, उन्हें जलाकर उनमें से तांबा व सिल्वर निकालते थे और उन्हें राह चलते कबाड़ी को बेचकर पैसा आपस में बांट लेते थे।


अदालती कार्यवाही :
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar News: तलवंडी रुक्का में गला काटकर बुजुर्ग की हत्या, सो रहे बुजुर्ग पर हमला, पोते ने की लव मैरिज

August 16, 2026
किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

किसानों की चेतावनी के बाद हिसार प्रशासन सख्त: जीवन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, हांसी एसपी की वीडियो वायरल

August 16, 2026

Latest News Hansi: हांसी हिसार में किसान नेता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम पुलिस किसानों को पकड़ने में लगा रही जोर

August 15, 2026
Hisar News: हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

हिसार जीवन हत्याकांड: हुक्का लेकर टोल नाकों पर बैठे किसान, मय्यड़ टोल नाके पर किसान नेता और डीएसपी के बीच जुबानी जंग

August 14, 2026

Latest News: अग्रोहा में दंपति सुसाइड मामला, जहर खाकर दी जान

August 14, 2026

बरवाला महिला लापता मामला: चार बच्चों समेत महिला घर से गायब, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

August 14, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer