Verification: eefe237ed2c24d7f

Auto Market Hisar News : सीसर गांव का युवक हिसार में गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और  कारतूसों सहित गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Auto Market Hisar avaidh pistol Mohit sisar girftar

Auto Market Hisar News : हिसार की ऑटो मार्केट स्थित शराब ठेके के पास से एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसों सहित पकड़े में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपित के खिलाफ शहर थाना पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित सीसर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पड़ाव चौकी प्रभारी ASI विक्रम ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि Auto Market Hisar  शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो ऑटो मार्केट में शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख अचानक से असहज हो वहां से जाने लगा, जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव सीसर निवासी मोहित बताया।

 

 

पुलिस द्वारा Auto Market Hisar से काबू किए गए आरोपित की नियमनुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर और 3 कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर मोहित के खिलाफ थाना शहर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्त्तार किया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer