---Advertisement---

Hisar News : हिसार में आधुनिक तकनीक से बनेगी नई सड़क, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Rajgarh road to Delhi Chandigarh Road bypass


Hisar News : हिसार मैं इस सड़क का निर्माण कार्य होने से लोगों को आए दिन लगने वाले एग्जाम से निजात मिलेगी और वाहन चालक बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य की ओर आसानी से बढ़ सकेंगे। इस परियोजना को मुख्यमंत्री ने भी मंजूरी दे दी है। जानकारी देते हुए लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार में 41 किमी लंबे बाईपास की मंजूरी, शहर में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी

Hisar News : हिसार में आधुनिक तकनीक से बनेगी नई सड़क, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
CM नायब सिंह सैनी उद्घाटन करते हुए। ( फाइल फोटो )

उन्होंने कहा कि हिसार के लिए 41 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण परियोजना से न केवल शहर में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी, बल्कि यह परियोजना Hisar के महानगर के रूप में विकसित होने के मार्ग को भी प्रशस्त करेगी। परियोजना की मंजूरी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।

 


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बाईपास का निर्माण हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (NH-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (NH-52) तक किया जाएगा। यह आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाने वाला बाईपास शहर के विभिन्न इलाकों को सुगमता से जोड़ते हुए क्षेत्रीय यातायात को तेज़ और सुरक्षित बनाएगा। यह परियोजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि Hisar में इस बाईपास के निर्माण से हिसार शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी और यात्रियों का समय एवं ईंधन दोनों की बचत होगी।

 


कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि Hisar बाईपास न केवल हिसार बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि यह औद्योगिक, व्यावसायिक और कृषि गतिविधियों को गति देगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से हिसार का ट्रैफिक सुगम होगा और शहर के विकास की रफ्तार दोगुनी होगी। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने भी मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है।

 

उनका कहना है कि इस परियोजना से हिसार में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि परियोजना के निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूर्ण की जाए ताकि Hisar City को जाम मुक्त करने की यह परियोजना मूर्त रूप ले सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer