Verification: eefe237ed2c24d7f

Balsamand News : खारिया गांव के पिता पुत्र गिरफ्तार, जाने असली वजह

0 minutes, 6 seconds Read

Balsamand Khariya bijali Chori Case Update

Balsamand News : हिसार जिले के गांव खारिया से पिता पुत्र को बालसमंद चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों से मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में बालसमंद चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेषकरण ने बताया कि थाना सदर हिसार में DHBVN Balsamand SDO की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को DHBVN Balsamand की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए Indovax फैक्ट्री के पास एक साइट पर गई थी। इस दौरान बिजली चोरी पकड़ते समय आरोपियों ने टीम पर जानलेवा हमला किया और कर्मचारियों को जबरन बंदी बना लिया।

 

 

घटना पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना, जानलेवा हमला और गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर हिसार में केस दर्ज किया था। इस मामले में Balsamand police ने कार्रवाई करते हुए खारिया निवासी प्रमोद और उसके पिता राजबीर को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer