Narnaund City dindahaade Chori
Narnaund News : नारनौंद शहर में दिनदहाड़े अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और नगदी व जेवरात चुराकर भाग गए। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद शहर के वार्ड 3 में दिनदहाड़े चोरी

Narnaund City के वार्ड नंबर 3 स्थित फूड सप्लाई गली में दिनदहाड़े एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 3 निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका मकान फूड सप्लाई वाली गली में स्थित है। 30 जुलाई को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उनका बेटा निशांत था और वो भी स्कूल गया हुआ था। दोपहर करीब 1.40 बजे जैसे ही निशांत स्कूल से घर लौटा और दरवाजा खोला, तभी एक अज्ञात युवक घर से बाहर निकलते हुए उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।
निशांत ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गया। पूरा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। तुरंत उसने अपने पिता को फोन पर सारी जानकारी दी। चोर घर की मुख्य खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने अलमारी से लगभग 5 हजार रुपए की नकदी और सोने के टॉप्स चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Narnaund Police के जांच अधिकारी ASI कृष्ण ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। चोर की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।












