Verification: eefe237ed2c24d7f

Kedarnath Helicopter Booking : हेलीकॉप्टर बुकिंग धोखाधड़ी मामले में Hansi पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 15 seconds Read

Online Kedarnath helicopter booking fraud in Hansi

Hansi News : साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हांसी में एक ठग ने केदारनाथ धाम की ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग (Online Kedarnath helicopter booking ) के नाम पर करीब 35 हजार रुपए की ठगी कर दी। हंसी साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

 

नरेश पुत्र नन्दलाल ने cyber police station Hansi को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए जाना चाहता था और उसने Online Kedarnath helicopter booking की थी। लेकिन साइबर ठग ने उसके साथ 34800/- रुपए की धोखाधड़ी की है। हांसी पुलिस को दिनांक 15.06.2025 को केदारनाथ धाम हेलीकॉप्टर की बुकिंग करवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था।

 

थाना साइबर क्राइम Hansi में तैनात एएसआई सज्जन कुमार ने बताया कि Online Kedarnath helicopter booking के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी मुनीजर पुत्र मुकरीम को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Hansi थाना साइबर क्राइम पुलिस ने Online Kedarnath helicopter booking fraud Case में कार्रवाई करते हुए आरोपित को पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया। पुलिस मामले को गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

https://youtu.be/SRdMXznzTk8?si=Lz11SEpKY5FOMXbl

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer