Verification: eefe237ed2c24d7f

CM Nayab Saini News : नायब सैनी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे, हर संभव मदद का दिया भरोसा

0 minutes, 8 seconds Read

CM Nayab Saini visit Hisar flood area

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गांव मेहंदा व ढाणी मेहंदा के लिए 21/21 लाख रुपए की सहायता राशि दी

Hisar News Today : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini ) ने रविवार को हिसार , फतेहाबाद व जींद जिलों के बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा कर वहां भारी बरसात से पैदा हुए हालात का जायजा लिया। इन क्षेत्रों में गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को लेकर उनसे विचार विमर्श किया। उन्होंने  गांव मेहंदा व ढाणी मेहंदा के लिए 21/21 लाख रुपए की सहायता राशि दी।

विपरीत मौसमी हालात में सरकार आपके साथ, हर परिवार तक पहुंचेगी मदद : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

CM Nayab Saini ने बिछपड़ी व सरसौद के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से साइफन बनाकर बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध करने के निर्देश भी दिए, ताकि यहां भविष्य में जलभराव ना हो। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों से प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

CM Nayab Saini ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सक्रिय रहने और चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को भोजन, दवा या आश्रय की कमी नहीं होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की फसलों में हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए कहा कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करवाकर उचित मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है, जिस पर वे अपनी खराब फसल का विवरण दर्ज कर सकते हैं।


CM Nayab Saini ने कहा कि जिन परिवारों के मकान या छतें बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें भी तुरंत प्रभाव से राहत दी जा रही है।  इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि मौजूदा ड्रेन व्यवस्था के अलावा वैकल्पिक उपाय तुरंत किए जाएं ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो।


कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व विधायक विनोद भयाणा ने संकट की इस घड़ी में लोगों के बीच पहुंचकर और उनकी बात सुनने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव प्रयास से ग्रामीणों को राहत मिले।

जिले के गांव बिठमड़ा, सरसौद, बिछपड़ी, मैय्यड़, अनीपुरा, गढ़ी, मेहंदा व जीतपुरा, फतेहाबाद व जींद जिले के गांव दमकौरा, आटू हैड, धरौदी, लोन, धमतान साहिब, कारवां इत्यादि दर्जनों गांव में अपना काफिला रुकवाया और पीड़ित लोगों से बातचीत की।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, हांसी विधायक विनोद भयाणा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री अनूप धानक, मंडल आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, उपायुक्त अनीश यादव, ज़िला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, पूर्व सांसद डीपी वत्स, सुनीता दुग्गल, जवाहर सैनी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, रणधीर धीरू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पोर्न का खेल बंद कर किसानों को तुरंत मुआवजा दे सरकार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer