Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana CM सैनी का दावा, GST स्लैब कमी से 4000 करोड़ का फायदा

0 minutes, 9 seconds Read

Haryana CM Nayab Saini GST slab conference में किया दावा, बोले-39 हजार 743 करोड़ रुपए का एसजीएसटी कलेक्शन

Haryana News Abtak : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली दौरे और जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ पहुंचने पर कहा, हरियाणा राज्य जीएसटी संग्रह में लगातार उच्च वृद्धि दर हासिल कर रहा है। पिछले साल अगस्त में एकत्र किए गए शुद्ध एसजीएसटी की तुलना में 31 प्रतिशत की रिकॉर्ड उच्च वृद्धि हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त महीने तक कुल शुद्ध एसजीएसटी संग्रह 20 प्रतिशत तक बढ़ा है। सकल जीएसटी संग्रह के मामले में हरियाणा सभी प्रमुख राज्यों में हरियाणा 5वें स्थान पर है। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, वित्त वर्ष 2024-25 में हरियाणा में कुल 39 हजार 743 करोड़ रुपए का शुद्ध एसजीएसटी संग्रह किया है।

 

Haryana CM ने कहा जीएसटी मीटिंग में लिए गए निर्णय से कुछ राज्यों ने जीएसटी कम होने की चिंता जताई। जिस पर गरीब की मजबूती होने का केंद्र ने तर्क दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की नई दरों के लागू होने पर हरियाणा के लोगों को लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का लाभ होगा।

 

Haryana CM यब सिंह सैनी बोले जीएसटी स्लैब में महिलाओं को भी फायदा

Haryana CM ने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए सिलाई मशीन पर भी जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य किया गया है। मेडिकल उपकरणों पर भी जीएसटी को 5 प्रतिशत किया गया है। कारों में पेट्रोल के लिए 1200 सीसी तक डीजल के लिए 1500 सीसी तक की इंजन क्षमता वाली गाड़ियों की जीएसटी दर 28त्न से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। सीमेंट पर भी जीएसटी 28 प्रतिशत से घटा करके 18 प्रतिशत किया गया।

 

इन निर्णयों से रोज़मर्रा के उपभोक्ता, किसान, उद्योग, स्वास्थ्य क्षेत्र और करदाता सभी को मिलेगा लाभ 

आमजन के लिए राहत

  • रोज़मर्रा के उपभोक्ता सामान सस्ते
  • सैस समाप्त, अब केवल दो मानक दरें – 5% और 18%
  • लग्ज़री व अहितकारी वस्तुओं पर 40%

कृषि क्षेत्र में बड़ा कदम

  • खाद्य पदार्थों पर जीएसटी शून्य
  • सिंचाई व जुताई मशीनरी पर 12% से घटाकर 5%
  • ट्रैक्टर व ट्रैक्टर पुर्ज़ों पर कर दर में कमी
  • सौर ऊर्जा उपकरण भी सस्ते

स्वास्थ्य सेवाओं में राहत

  • जीवन रक्षक दवाएं – 12% से शून्य
  • मेडिकल उपकरणों पर 5%
  • जीवन व स्वास्थ्य बीमा – 18% से शून्य

उद्योग व उपभोक्ताओं के लिए

  • धागा व कपड़ा – 18% से 5%
  • सिलाई मशीन – 18% से 5%
  • सीमेंट – 28% से 18% (निर्माण लागत कम होगी)
  • गाड़ियां (1200cc पेट्रोल/1500cc डीज़ल इंजन तक) – 28% से 18%

हरियाणा की उपलब्धियां

  • अगस्त में SGST संग्रह में 31% की रिकॉर्ड वृद्धि
  • चालू वित्त वर्ष में अब तक 20% की वृद्धि
  • सकल GST संग्रह में हरियाणा देश में 5वें स्थान पर
  • FY 2024-25 में ₹39,743 करोड़ का शुद्ध SGST संग्रह

ये फैसले “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की परिकल्पना को साकार करते हैं और करदाताओं के लिए वर्गीकरण विवाद व मुकदमेबाज़ी में कमी लाएंगे।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer