Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News : राजस्थान बांध ओवरफ्लो, हरियाणा में खतरा, कृषि विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

0 minutes, 4 seconds Read

Rajasthan bandh overflow Haryana dangerous zone

Haryana News Abtak : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में राजस्थान का बांध ओवरफ्लो होने से खतरा बढ़ गया है। इसका पानी कृष्णावती नदी में आता है। सबसे पहले जिले का नांगल चौधरी क्षेत्र पड़ता है। बांध ओवरफ्लो होने के कारण कृषि विभाग ने भी नांगल चौधरी में अलर्ट जारी कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कृषि विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, किसानों को भी चेताया, 7 साल बाद आया पानी

इसके लिए Haryana कृषि विभाग सभी गांवों में फील्ड स्टाफ को उतार कर आपदा बचाव के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है। राजस्थान के नीमकाथाना इलाके में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र का सबसे बड़ा रायपुर बांध पानी से ऊपर तक भर गया है। 7 साल बाद बांध से पानी की चादर चलने लगी है, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में बांध पर पहुंच रहे हैं। वहीं, बांध की वजह से महेंद्रगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

राजस्थान का बांध ओवरफ्लो होने के बाद यह पानी अब Haryana के महेंद्रगढ़ की तरफ आएगा। इसके बाद पानी नांगल चौधरी में कृष्णावती नदी में चलेगा। जिससे नदी के साथ लगते गांवों के खेतों में पानी भरने का खतरा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे फसलें भी खराब हो सकती हैं।

 

कृषि फील्ड स्टाफ को नोटिस जारी

फसलें खराब होने की आशंका के चलते Haryana कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर फील्ड स्टाफ को आदेश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि कृष्णावती नदी के साथ लगते गांव अलर्ट पर रहें। क्योंकि रायपुर बांध ओवरफ्लो होने से यह पानी जिला महेंद्रगढ़ के कृष्णावती नदी में आएगा। नदी से लगते सभी गांव में संबंधित सरपंचों से आम जनमानस को आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए हैं।

कृषि विभाग में कर्मियों की छुट्टियां रद्द

आदेश में यह भी लिखा गया है कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी की छुट्टी मान्य नहीं होगी। वह हर समय अपने मोबाइल को चार्ज रखते हुए उपलब्ध रहेंगे। ताकि किसी भी समय उनसे संपर्क करके आगामी आदेशों से अवगत करवाया जा सके।

किसानों के लिए अलर्ट जारी। किसानों को अपने पशुधन व कृषि

उपकरणों को सुरक्षित एवं ऊंचाई वाले स्थान पर स्थापित करने, खेतों में जमा पानी को निकालने के लिए तैयार रहने, तेज बहते पानी में चलने का प्रयास न करने के बारे में कहा गया है। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कि पीने का पानी, सूखा भोजन, टॉर्च, एक्स्ट्रा बैटरी प्राथमिक चिकित्सा किट और पहचान पत्र पर अन्य आवश्यक दस्तावेज प्लास्टिक की पॉलीथिन में लपेटकर सुरक्षित रखने समेत आपदा के समय बिजली उपकरणों में खंबो से दूरी पर रहने के बारे में लिखा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer