---Advertisement---

करनाल में नाबालिक लड़की ने नहर में लगे छलांग : बैग और मोबाइल मिला, जाने वजह |Minor Girl Jump in Canal

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Minor Girl Jump in Canal Karnal

Karnal News Today : हरियाणा के करनाल स्थित कर्ण लेक पास शनिवार की रात को एक लड़की ने अज्ञात परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर के किनारे लड़की का बैग और मोबाइल फोन बरामद हुआ। शनिवार की सुबह ही लड़की का भाई लड़की को अपनी बुआ के घर छोड़कर ड्यूटी पर चला गया था और देर रात सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से रात को सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। रविवार को सुबह दोबारा से सर्च अभियान चला जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

करनाल में नाबालिक लड़की ने नहर में लगे छलांग : बैग और मोबाइल मिला, जाने वजह |Minor Girl Jump in Canal
नाबालिग लड़की के नहर में कूदने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन व रोते हुए उसका भाई।

मिली जानकारी के मुताबिक करनाल पुलिस को रात को करीब 9 बजे सूचना मिली कि कर्ण लेक पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक लड़की ने छलांग ( Minor Girl Jump in Canal ) लगा दी है। सूचना मिलते हैं पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तो नहर किनारे एक बैग और मोबाइल बरामद हुआ। जब पुलिस ने मामले की घटा से जांच की तो यह बैग और मोबाइल गांव टपराना की रहने वाली 17 वर्षीय नेहा का मिला। पुलिस ने तुरंत थी इसकी सूचना उसके परिजनों को दी तो वह भी मौके पर पहुंचे गए।

 

पुलिस ने देर रात तक और परिजनों की मदद से नहर में रेलवे पुल तक सर्च अभियान चलाया लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। रात को ज्यादा अंधेरा होने की वजह से चर्चा अभियान को रोक दिया गया जो कि रविवार की सुबह दोबारा से शुरू किया जाएगा।

मौके पर पहुंचे लड़की के भाई ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन नेहा सिलाई का काम सीखने के लिए जाती थी। शनिवार की सुबह उसकी बहन ने कहा कि उसे बुआ के घर जाना है तो वह उसे छोड़कर ड्यूटी पर चला गया था। रात को उसके मामा का फोन आया की नेहा उसकी बुआ के घर नहीं पहुंची। उन्होंने नेहा की तलाश शुरू की। 

 

करनाल में नाबालिक लड़की ने नहर में लगे छलांग : बैग और मोबाइल मिला, जाने वजह |Minor Girl Jump in Canal
नाबालिग लड़की का भाई विलाप करते हुए।

पीड़ित ने बताया कि इसी बीच पुलिस से सूचना मिली कि कर्ण लेक पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक लड़की ने छलांग ( Minor Girl Jump in Canal ) लगा दी है और मुख्य से एक बैग और मोबाइल फोन मिला है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बैग और मोबाइल फोन नेहा का ही है। देर रात तक उन्होंने पुलिस और गुरुतापुरम की मदद से नहर में तलाश की लेकिन नेहा का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित युवक ने बताया कि घर में भी कोई परेशानी नहीं थी और ना ही उसकी बहन ने अपनी कोई परेशानी उसे वह अपने परिजनों को बताई थी। उनके समझ में नहीं आ रहा कि नेहा ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

इस संबंध में करनाल सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली थी कि कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक लड़की कूद ( Minor Girl Jump in Canal ) गई है। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में लड़की की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिलर के पास लड़की डूब गई है। रात को ज्यादा अंधेरा होने की वजह से अभियान को रोकना पड़ा जो कि रविवार की सुबह दोबारा से चलाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है की लड़की के नहर में चलांग लगाने के पीछे क्या कारण रहे हैं।

भतीजे ने गर्दन काट कर ले ली चाचा की जान, वजह जानकार रह जाएंगे हैरान,

आजाद हत्याकांड में खुलासा, पुलिस रिमांड में खुला राज,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer