Verification: eefe237ed2c24d7f

Naloi murder case :  नलोई व्यक्ति अपहरण कर हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का आरोप, मामला दर्ज

0 minutes, 9 seconds Read

Siwani Mandi Naloi murder case

Siwani Mandi News : सिवानी पुलिस के सामने गांव नलोई के एक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या (Naloi murder case) करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति की मां ने सिवानी पुलिस सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद सिवानी पुलिस ने शिकायत में लिखे लोगों के नाम हत्या के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिवानी पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव नलोई की बाला ने बताया कि उसके पुत्र आजाद से कुछ लोग लम्बें समय से रंजिश रख रहे हैं। जिसके चलते उसके पुत्र को मारने के लिए 2023 में रेकी कर उसकी हत्या (Naloi murder case) करने का प्रयास किया था और सिवानी में सरे बाजार बिरान निवासी नरेश की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसका बेटा बाल-बाल बच गया था। इस मामले में उसका बेटा आजाद चशमदीद गवाह भी है। इसी मामले में आरोपी गवाही बदलने के लिए उस पर लगातार दबाव बना रहे थे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि इसी मामले में दबाव बनाने के संबंध में उसके पुत्र पर सिवानी पुलिस में एक मामला भी दर्ज करवाया गया था। जिसमें उसके बेटे को 28 अगस्त 2025 को जमानत भी मिल गई। जिसके कारण आरोपी उसे सरे आम धमकी दे रहे थे।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र आजाद जांच में शमिल होने के लिए जयपुर से 9 सितम्बर को भिवानी आने के लिए बस में चला था तथा राजगढ से पहले लंबोर गांव में उसका मोटरसाईकिल खड़ा था। उसने बताया कि वह वहां से 10 सितम्बर को वहां से मोटरसाईकिल लेकर निकला और रास्ते में बहल में रहने वाली एक महिला ने उसे अपने पास बुला लिया।

 

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसी ने उससे रंजिश रखने वाले लोगों को उसकी जानकारी द दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे को मोटरसाईकिल सहित अपहरण कर लिया और नलोई के खेतों में लाकर उसकी हत्या ( Naloi murder case ) कर दी। उसने बताया कि मौके पर सिर व मूछों के बाल पड़े हैं और एक फटी हुई बनियान का पार्ट व एक रस्सी भी पड़ी हुई मिली है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे की पहले हत्या की है और उसके बाद उसके शव को भी खुर्द-बुर्द किया है।

उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा अदालत में नहीं पहुंचा तो उन्होंने पूछताछ की तो उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के घरों पर भी गए हैं लेकिन वे वहां भी मौजूद नहीं मिले। शिकायत के आधार पर सिवानी पुलिस ने शिकायत में दर्ज 4-5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

थाना प्रभारी उग्रसेन बिश्नोई ने बताया कि नलोई की महिला बाला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही है। अभी पुलिस ने Naloi murder case करने के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। मामले में आगे जैसे-जैसे जांच होती है और उसके बाद जो-जो साक्ष्य मिलते हैं उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

 

Online VIP mobile number बेचने के नाम पर ठगी, मामला दर्ज,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer