---Advertisement---

Hisar News : अवैध कब्जों की निशानदेही करने पहुंची टीम, ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटे अधिकारी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

khara barwala road encroachment dispute hisar news

हरियाणा न्यूज हिसार
मंडी आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में सडक़ों व सार्वजनिक स्थानों पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध कब्जे किए हुए है। ग्रामीणों द्वारा इन अतिक्रमण व अवैध कब्जों की शिकायत हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल को दी। शिकायत पर संज्ञान लेेते हुए एसडीएम के आदेश पर आदमपुर के तहसीलदार रामनिवास भादू ने जहां मौके का मुआयना किया था वहीं सोमवार को तहसील कानूनगो आदराम व पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के अधिकारी व कर्मी निशानदेही के लिए मौके पर पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

शिकायतकर्ता सुनील कुमार यादव ने बताया कि गांव खारा बरवाला में अनेक सार्वजनिक स्थानों व सडक़ों पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध कब्जे कर रखे है। इस संबंध में हिसार एसडीएम को शिकायत दी थी। शिकायत पर तहसील कानूनगो आदराम और पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे और दरगाह रोड की निशानदेही करनी चाही। इस दौरान जहां कुछ ग्रामीण तो निशानदेही के लिए सहमत हो गए लेकिन एक पूर्व सरंपच ने एतराज जताते हुए निशानदेही न करने की बात कही।

 

ग्रामीणों ने बताया कि दरगाह रोड करीब 33 फीट चौड़ा है अब यह अतिक्रमण व अवैध कब्जों के चलते मात्र 10-12 फीट रह गया है। इसी तरह गांव में मुख्य चौक, खटीक चौपाल, सरकारी स्कूल के पास आंगनवाड़ी में कुछ ग्रामीणों ने अपना सामान डालकर अवैध कब्जे कर रखे है। अब ग्रामीणों ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस सहायता से सडक़ों व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है।

 


आदमपुर पुलिस आई बेबस नजर :
शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले रविवार को दोपहर उन्होंने आदमपुर थाना प्रभारी हरिश चंद्र से मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिखित में शिकायत भी दी थी। लेकिन पुलिस ने शिकायत को नजरअदांज करते हुए यह काम तहसीलदार का बताया। सोमवार को जब निशानदेही के दौरान झगड़ें की आशंका के चलते शिकायतकर्ता ने112 नंबर पर काल की तो आधे घंटे बाद पुलिस की गाड़ी पहुंची और हालत देखते हुए निशानदेही को बीच में ही रूकवा दिया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer