Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Bike Chori Case : हिसार पार्क से बाइक चोरी; चार गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद

0 minutes, 7 seconds Read

Madhuban Park Hisar Bike Chori Case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार के मधुबन पार्क से बाइक चोरी के मामले में हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक भी बरामद हुई हैं। ( Hisar News Today )

 

 

 

 

Hisar Bike Chori Case में जांच अधिकारी मुख्य सिपाही जय प्रकाश ने बताया कि थाना सिविल लाइन हिसार में 7 अक्टूबर 2025 को बीएसएफ कैंप निवासी अमन ने मधुबन पार्क के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह 7 अक्टूबर की सुबह 11 बजे मधुबन पार्क आया था और मोटरसाइकिल पार्क के बाहर खड़ी की। 2 बजे जब वह वापस आया तो उसे मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। जिसे किसी अज्ञात ने चोरी किया है।

 

 

 

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन Hisar Bike Chori Case दर्ज कर कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गांव गोरछी निवासी गुरमीत, सोनू, अनूप और आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। साथ ही आरोपियों ने हिसार शहर से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात और काबुली है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer