Verification: eefe237ed2c24d7f

शादी समारोह में युवक पर हमला : बारातियों ने किया खिलाड़ी का मर्डर, रास्ता रोककर हमला – Shaadi Samaroh Vivad

0 minutes, 5 seconds Read

Rewari khera Shaadi Samaroh Vivad Bhiwani News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhiwani News : भिवानी में अपने दोस्त के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक का किसी बात को लेकर बारातियों से ( Shaadi Samaroh Vivad ) झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की बारातियों ने युवक पर हमला कर दिया। जब गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए उसके दोस्त हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं तो रास्ता रोककर भी हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

रेवाड़ी खेड़ा शादी विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा में एक लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए चरखी दादरी जिले के गांव बौंद निवासी जतिन को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। जतिन के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसका दोस्त हुमांयूपुर निवासी रोहित भी रेवाड़ी खेड़ा आया हुआ था।

 

शादी समारोह में बारातियों से कहासुनी से उपजा विवाद

बताया जा रहा है की शादी का कार्यक्रम ठीक-ठाक से चल रहा था और रोहित जतिन भी अपनी मस्ती में मस्त थे। जब बारात पहुंची तो वहां पर कुछ बारातियों की रोहित के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई। मामूली सी कहासुनी ने कब बड़े विवाद का रुप ले लिया इसका किसी को कौन-कौन पता भी नहीं चला। बारातियों ने इकट्ठे होकर रोहित के साथ मारपीट करने शुरू कर दी।

अस्पताल लेकर जाते हुए रास्ता रोककर फिर से हमला

मारपीट में रोहित घायल हो गया और शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए अन्य लोगों और रोहित के दोस्तों में बीच बचाव करते हुए रोहित को उनके चुंगल से छुटवाया। रोहित की हालत को देखकर उसके दोस्तों ने तय किया कि उसे डॉक्टर की जरूरत है और वह तुरंत ही उसे उपचार दिलवाने के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। ‌

 

रोहित के दोस्त जतिन ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह रोहित को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तो बारातियों ने रास्ता रोककर फिर से हमला कर दिया। ‌ इस हमले की मार रोहित नहीं झेल पाया और वह भी बेसुध होकर गिर पड़ा। बड़ी मुश्किल से उसे बचा कर वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

शादी समारोह में हुए विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है। पुलिस रोहित पर हमला करने वाले बारातियों की पहचान करने में लगी हुई है और साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर उपजा था। शादी कार्यक्रम में हुई मारपीट के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। लड़की वालों ने जल्द ही अपनी बेटी की शादी की सभी रस्में पूरी करके उसे विदा कर दिया।

 

इस संबंध में भिवानी सदर थाना प्रभारी विकास से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शादी समारोह में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस युवक पर हमला करने वाले आरोपितों की पहचान करने में लगी हुई है, जल्दी उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई जारी है।

हांसी में बदमाश अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसों सहित काबू, देखें वीडियो,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer