Verification: eefe237ed2c24d7f

शादी के सीजन में साइबर ठगों का नया पैंतरा, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया है शादी का निमंत्रण ! Haryana Police warning

0 minutes, 12 seconds Read

Shadi invitation cyber thagi Haryana police warning

पुलिस की एडवाइजरी: सावधान रहें, सतर्क रहें, क्लिक करने से पहले सोचें!

शादी का सीजन शुरू होते ही जहां हर घर में खुशियों और रिश्तों की रौनक है, वहीं साइबर ठगों ने अब लोगों को ठगने का एक नया पैंतरा खोज लिया है। साइबर ठग शादी का निमंत्रण भेजने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार कर रहे हैं जिससे शादी की रौनक उनके घरों की खुशियों को ग्रहण लगाने का काम कर रही है। देशभर से शादी के निमंत्रण पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं इससे निपटने के लिए हरियाणा पुलिस लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है। ( Haryana police warning )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस ने लोगों को ( Haryana police warning ) आगाह करते हुए कहा है कि हाल ही में देशभर में साइबर अपराधियों द्वारा शादी के निमंत्रण पत्र के नाम पर फर्जी एपीके (APK) फाइलें भेजकर ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि शादी का कोई भी निमंत्रण पत्र एपीके फाइल में आता है तो उस लिंक पर क्लिक करने से बचें और ना ही एपीके फाइल डाउनलोड ना करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपकी जमा पूंजी को ठग लूट सकते हैं। ( Latest News Today in Hindi )

 

 


कैसे होती है Shaadi invitation ठगी?

साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से लोगों को शादी के निमंत्रण का लिंक या एपीके फाइल भेजते हैं। संदेश में लिखा होता है “हमारे परिवार की शादी में सादर आमंत्रण, कृपया कार्ड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें” या “शादी का कार्ड देखने के लिए इस ऐप को इंस्टॉल करें।”

 


जैसे ही कोई व्यक्ति इस एपीके फाइल (जो एक दुष्प्रभावी मोबाइल ऐप) को अपने फोन में डाउनलोड करता है, यह उसके फोन का पूरा एक्सेस साइबर अपराधियों को दे देती है। इसके बाद ठग बैंकिंग एप्लिकेशन, यूपीआई, वॉलेट्स और ओटीपी तक पहुंच बना लेते हैं और कुछ ही मिनटों में पीड़ित के बैंक खाते से राशि गायब हो जाती है।

 


एसपी फतेहाबाद की चेतावनी

Fatehabad SP सिद्धांत जैन ने कहा कि “कोई भी व्यक्ति किसी अनजान लिंक या एपीके फाइल को अपने फोन में डाउनलोड न करें, चाहे वह शादी का कार्ड, गिफ्ट वाउचर या बैंक अपडेट के नाम पर ही क्यों न हो। साइबर ठग अब भावनाओं का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।”

 


उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों की जिज्ञासा और भावनाओं का शिकार बना रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए।

शादी के सीजन में साइबर ठगों का नया पैंतरा, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया है शादी का निमंत्रण ! Haryana Police warning
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन

 


पुलिस की अपील — इन बातों का जरूर रखें ध्यान
फतेहाबाद पुलिस ने नागरिकों को निम्नलिखित सावधानियाँ अपनाने की सलाह दी है —

  • किसी अज्ञात स्रोत से प्राप्त लिंक या एपीके फाइल को कभी डाउनलोड न करें।
  • शादी का निमंत्रण पत्र केवल विश्वसनीय परिचितों से प्राप्त होने पर ही खोलें।
  • गूगल प्ले स्टोर के अलावा किसी अन्य प्लेटफॉर्म से कोई ऐप डाउनलोड न करें।
  • अपने फोन में हमेशा एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट्स सक्रिय रखें।
  • संदिग्ध लिंक या संदेश मिलते ही उसे डिलीट करें और फॉरवर्ड न करें।
  • किसी से भी ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
  • ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
    साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा
    एसपी सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि शादी का मौसम खुशियों का प्रतीक है, लेकिन एक छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी में बदल सकती है।
    उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार, विशेषकर बुजुर्गों और युवाओं को ऐसे साइबर जाल से बचने के लिए जागरूक करें।पुलिस ने जिलेवासियों को संदेश दिया है “सावधानी ही सुरक्षा है। किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि एक गलत क्लिक आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है।”

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer