---Advertisement---

Hansi City Chori : हांसी में चोरी के मामले में कबरा गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Vakil Colony Hansi City Chori Case accused arrest

  Hansi City Chori : हांसी शहर की वकील कॉलोनी के मकान से नगदी व अन्य सामान सहित मोबाइल चोरी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि सॉरी की गई नगदी व अन्य सामान को बरामद किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हांसी शहर की वकील कॉलोनी की रहने वाली शबनम ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर को अज्ञात चोर उसके घर में घुस गया और घर में राखी 25 हजार रुपए की नगदी मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी करके ले गया। शहर थाना पुलिस ने शबनम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ( Hansi Chori News )

 

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस समय शबनम घर से बाहर गई हुई थी उसे समय उसके घर में पीछे से एक ही वक्त घुस गया था और उसने ही चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोर की पहचान की और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वकील कॉलोनी निवासी शबनम के घर चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।

 

हांसी शहर थाना पुलिस ने शबनम के घर चोरी करने के मामले में हिरासत में दिए गए चोर को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जाखोद खेड़ा, हाल शिव कॉलोनी हांसी निवासी प्रदीप उर्फ कबरा के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि चोरी की गई नगदी और अन्य सामान को बरामद किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer