Verification: eefe237ed2c24d7f

माता दरवाजा रोहतक के पास युवती की दिनदहाड़े हत्या: दूसरी युवती गंभीर; जाने पूरा मामला, Rohtak News in Hindi

0 minutes, 7 seconds Read

Beauty parlour Murder in Rohtak News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak News in Hindi : रोहतक के माता दरवाजा के पास एक युवती की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आई दूसरी युवती पर भी हमला किया गया है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके ही भाई को हिरासत में लिया है।

रोहतक में ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या

रोहतक के माता दरवाजा पर उसे समय सनसनी फैल गई। जब एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ( Rohtak beautiful Murder ) की दिनदहाड़े गला रेत कर उसके ही भाई ने हत्या कर दी। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उसे समय यूटी अपने ब्यूटी पार्लर में अपनी सहयोगी के साथ काम कर रही थी कि वहां पर उसका भाई आया और दोनों भाई बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसके भाई ने तैश में आकर उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

 

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक का केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबसे एकत्रित किए। घटनास्थल की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। जबकि घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

माता दरवाजाक पास चलती थी ब्यूटी पार्लर 

मिली जानकारी के मुताबिक कबीर कॉलोनी रोहतक निवासी करीब 30 वर्षीय माया की शादी उसके परिजनों ने कर दी थी लेकिन किन्हीं कर्म से माया का उसके पति से तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद माया अपने मायके में ही रहने लगी और रोहतक के माता दरवाजा चौक के पास ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया। माया के पास उसके ब्यूटी पार्लर में लक्ष्मी नाम की युवती भी सहयोगी के रूप में काम करती थी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे माया का भाई लाला उसके ब्यूटी पार्लर पर आया। लाला और माया के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। कहासुनी हुई तो लाला ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से अपनी बहन की गला काटकर हत्या ( Rohtak Mata darvaja murder ) कर दी। जब लाल अपनी बहन पर हथियार से हमला कर रहा था तो लक्ष्मी भी उसके पास ही थी और जब वह बीच बचाव करने आई तो उसे पर भी हमला किया गया।

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी का उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जान शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की हत्या के आरोप में उसके भाई लाला को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में रोहतक के डीएसपी रवि खुंडिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी की माता दरवाजा के पास एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या कर दी गई है। इस वारदात में एक अन्य युवती भी घायल हुई है लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer