Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News : रोहतक ब्यूटी पार्लर संचालिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा; ऐसा सच जानकर रुह कांप जाएगी

0 minutes, 10 seconds Read

Breaking News : ब्यूटी पार्लर संचालिका माया हत्याकांड में आरोपी का खुलासा

Breaking News Rohtak: रोहतक के के माता दरवाजा के पास ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की हत्या केस में बड़ा खुलासा (Rohtak beauty parlour murder case update ) हुआ है। पुलिस ने माया के हत्या के आरोप में उसके ही भाई को गिरफ्तार किया है। साथ ही माया को बचाने आई उसकी सहायक काफी डरी हुई है। उपचार के बाद मृतक की सहायक को छुट्टी मिल गई और परिजनों ने उसे रिश्तेदारों के यहां भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे रोहतक के माता दरवाजा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या करने से सनसनी फैल गई थी। जब लोगों को पता चला कि ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की हत्या उसके ही भाई ने की है तो सबके दिलों में यह सवाल उठने लगा कि आखिरकार भाई ने अपनी बहन का मर्डर क्यों किया है और उन दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई कि एक भाई ने इतनी बेरहमी से अपनी ही बहन का मर्डर कर दिया। ( Rohtak News Today in Hindi )

 

पुलिस ने माया की हत्या के आरोप में उसके भाई ज्वाला प्रसाद को इस समय हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ज्वाला प्रसाद ने खुलासा करते हुए बताया कि उसके परिवार ने माया की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ की थी। लेकिन परिजनों को बिना बताए ही माया ने अपने पति से तलाक ले लिया और मायके आकर रहने लगी। मायके आने के बाद उसने माता दरवाजा चौक पर अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर लिया।

 

ज्वाला प्रसाद ने माया हत्याकांड में खुलासा करते हुए बताया कि कुछ समय के बाद माया अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी है इससे परिवार की काफी बदनामी हुई। उन्होंने माया को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपनी किसी भी गलती पर पछतावा नहीं कर रही थी और ना ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने से मना कर रही थी इसी बात से गुस्सा होकर उसने उसके ही ब्यूटी पार्लर से हथियार उठाकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी।

 

 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पति को तलाक देने के बाद माया अपने माइक के कबीर कॉलोनी रोहतक में रहने लगी थी और कुछ समय के बाद कबीर कॉलोनी के ही रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने माता-पिता का घर छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन शिप में रहने लगी। गुरुवार के सुबह गुस्से से लाल पीला होकर ज्वाला प्रसाद अपनी बहन माया के ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा।

 

ब्यूटी पार्लर का उसने झपटे से दरवाजा खोला और सामने माया को देखते ही उसे पर टूट पड़ा। उसने तेज हथियार से अपनी बहन माया की गर्दन पर वार कर दिया। पास खड़ी माया की सहायिका लक्ष्मी कुछ समझ पाती उससे पहले ही माया की गर्दन से खून की धार बहने लगी थी। जब माया को बचाने के लिए लक्ष्मी ने अपने कदम आगे बढ़ाई और ज्वाला प्रसाद को रोकने का प्रयास किया तो ज्वाला प्रसाद ने उसे पर भी हमला करते हुए उसे धक्का दे दिया। 

 

बताया जा रहा है कि धक्का इतना जोरदार था कि धक्का लगता ही लक्ष्मी जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। पुलिस को दिए बयान में लक्ष्मी ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। लक्ष्मी के परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद से लक्ष्मी बार-बार कह रही है कि मैडम को मार दिया, दीदी को मार दिया, मेरी दीदी को छोड़ दो। क्योंकि अपनी आंखों के सामने अपनी मैडम का मर्डर होते देखा वह काफी डरी हुई है। अस्पताल में उपचार के बाद लक्ष्मी को छुट्टी दे दी और परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों के यहां भेज दिया ताकि वह इस मंजर को अपने दिमाग से निकल सके।

 

पुलिस के मुताबिक माया के ब्यूटी पार्लर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए और उसकी हत्या की चश्मदीद गवाह केवल लक्ष्मी ही है। ब्यूटी पार्लर हत्याकांड के दौरान आवाज सुनकर लोग वहां पर पहुंचे तो माया खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी और लक्ष्मी बेहोश होकर जमीन पर पड़ी थी। लोगों ने लक्ष्मी को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया और माया की हत्या की सूचना पुलिस को दी। लक्ष्मी भी कबीर कॉलोनी में ही माया के घर के पास ही रहती थी और इसी वजह से लक्ष्मी को दूसरे शहर भेजा गया है।

 

मृतक माया के पिता महेंद्र ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं जिम माया चौथे नंबर की संतान है। ज्वाला प्रसाद माया से बड़ा है और ज्वाला से दो बड़ी बेटी हैं। जबकि माया से छोटा एक उसका बेटा भी है। करीब 5 महीने पहले माया ने अपने पति से तलाक ले लिया और कबीर कॉलोनी के रहने वाले एक युग के साथ किराए के कमरे में रहने लगी। इस बात से ज्वाला प्रसाद काफी नाराज था और उसने माया को समझने का काफी प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं मानी।

 

अपनी बहन को उसी की कॉलोनी में बॉयफ्रेंड के साथ रहने की वजह से ज्वाला प्रसाद को लोगों के ताने सुनने पड़ रहे थे इसी से नाराज होकर उसने माया की हत्या कर दी। ज्वाला प्रसाद के पिता महेंद्र ने बताया कि माया की हत्या करने के बाद ब्यूटी पार्लर माता दरवाजा से ज्वाला प्रसाद खून से लथपथ कपड़ों में ही करीब 1 किलोमीटर का सफर पैदल तय करके अपने घर पहुंचा और यहां आते ही उसने कपड़े बदल लिए। लेकिन उसके पीछे-पीछे पुलिस यहां पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया।

 

ब्यूटी पार्लर हत्याकांड में पुलिस का सवाल, आरोपी का जवाब

सवाल – माया को क्यों मारा ?

जवाब -मेरे पिता ने अपने पांचों बच्चों को बहुत ही लाड प्यार से पाला था और उनकी शादी कर दी थी। लेकिन उसकी छोटी बहन माया ने परिवार को बिना कुछ बताएं अपने पति रमन से तलाक ले लिया। पति से तलाक लेने के बाद माया उसकी कॉलोनी में आकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी जिसकी वजह से उसका कैरेक्टर खराब हो गया और उसके कैरेक्टर की वजह से उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़े। इसी वजह से उसने अपनी बहन माया की हत्या करदी।

 

इस संबंध में ब्यूटी पार्लर माया हत्याकांड की जांच अधिकारी एसआई  मीनाक्षी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि माया की हत्या के आरोप में उसके भाई ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। ब्यूटी पार्लर माया हत्याकांड से जुड़े सवाल जवाब आरोपी से किया जा रहे हैं ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके। पुख्ता सबूत इकट्ठा कर अदालत में पेश किए जाएंगे। माया हत्याकांड की चश्मदीद गवाह लक्ष्मी से भी पूछताछ की गई है और जरूरत पड़ी तो आगे भी की जा सकती है।

जांच अधिकारी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए लेकिन पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी के खिलाफ सभी सबूत इकट्ठा किया जा सके।

राखी गढ़ी महोत्सव में चर्चा का विषय बनी विशेष प्रदर्शनी,

राखीगढ़ी महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा,

हिसार में रोडवेज बस पर पलटा ट्रक, बस में चीख पुकार, कार सवार बाल-बाल बचे,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer