Verification: eefe237ed2c24d7f

राखीगढ़ी महोत्सव में ये प्रदर्शनी बनी  आकर्षण का केन्द्र: देखने उमड़ा जनसैलाब; Rakhigarhi Festival

0 minutes, 5 seconds Read

Cultural exhibition showcasing heritage attraction at Rakhigarhi Festival

Rakhigarhi Festival – हरियाणा सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से पुरातात्विक स्थल हिसार की राखीगढ़ी में 26 से 28 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव में लगाई गई प्रदर्शनिया वैसे तो सब एक से एक खास है लेकिन कुछ प्रदर्शनियां ऐसी भी हैं जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीरही।

 

img 20251226 wa00287387472615545308513

विरासत की प्रदर्शनी बनी राखीगढ़ी महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र

इस प्रदर्शनी में जहां एक ओर लोक पारम्परिक विषय-वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है वहीं पर दूसरी ओर हरियाणवी लोक जीवन में प्रयोग की जाने वाली सैंकड़ों वर्ष पुरानी विषय-वस्तु पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। विरासत दि हेरिटेज विलेज के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में आने वाले पर्यटक हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शनी के माध्यम से साक्षात् रूप में दर्शन कर रहे हैं। विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बन गई है।

 

img 20251226 wa00295556565870878369833

यहां पर विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा डेढ़ सौ साल पुरानी ढेंकली, कपड़े रखने के लिए पिटार, चरखे, सौ साल पुरानी पालकी, न्यौल, बैलों की घंटियां, बीजणे, इंडी, रेज्जा, घाघरा, पुराने ताले, रई, डींगे, जूऐ, कूंए में प्रयोग किए जाने वाले कांटे एवं बिलोई, पुराने छापे, सौ साल पुराने बर्तन, हुक्के, पुराने बाट, ऊँट की कूची की प्रदर्शनी लगाई गई है। विरासत का उद्देश्य हरियाणा की लुप्त होती लोक सांस्कृतिक परम्परा से आधुनिक युवा पीढ़ी को जोडऩा है। तीन दिन तक चलने वाली राखीगढ़ी महोत्सव में विरासत प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

 

राखी गढ़ी हड़प्पा सभ्यता के फोटो 

img 20251226 wa00297117426848182708942
img 20251226 wa00322365390357407477474
img 20251226 wa00364685739324963017768
img 20251226 wa00344629079945057624491
img 20251226 wa00308808067406789792933

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *