Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में फर्जी कागजात से गाड़ी नाम करवाने का मामला : Narnaund पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Creta car Fake document owner transfer narnaund

Narnaund News : हिसार जिले के SDM कार्यालय Narnaund में गाड़ी के फर्जी कागजात तैयार कर क्रेटा गाड़ी अपने नाम करवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नारनौंद एसडीएम कार्यालय में एक युवक ने क्रेटा गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करवाने के लिए अप्लाई किया था और सभी कागजात SDM Office Narnaund में कार्यरत अमरदीप और मोनू के समक्ष पेश किया थे। जब एसडीएम कार्यालय में कार्यरत अमरदीप और मोनू ने कागजात की चेकिंग की तो उन्हें शक हुआ की है डॉक्यूमेंट फर्जी हैं। उन्होंने पूरा मामला तुरंत थी एसडीएम विकास यादव के संज्ञान में दिया और मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई।

 

नारनौंद थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव पनिहारी निवासी राहुल पुत्र राकेश ने किसी दूसरे के क्रेटा गाड़ी के कागजात फर्जी तरीके से तैयार करवा कर अपने नाम करवाने के लिए SDM Office Narnaund में अप्लाई किया था ताकि गाड़ी को वह धोखे से अपने नाम करवा सके। लेकिन एसडीएम कार्यालय स्टाफ की सूझबूझ से या धोखाधड़ी उजागर हो गई।

 

इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामलाल ने बताया कि गाड़ी के फर्जी कागजात पेश कर गाड़ी अपने नाम करवाने के मामले में पनिहारी गांव के राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया था कि राहुल ने गाड़ी के फर्जी कागजात एसडीएम कार्यालय नारनौंद में पेश किए थे ताकि वह गाड़ी को अपने नाम करवा सके। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के विवादित बयान को लेकर नारनौद में हुई पंचायत, जाटों ने कर दिया ऐलान,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer