Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी होटल के पास युवक का शव मिला, मृतक की नहीं हुई पहचान| Hotel Hansi Hisar

0 minutes, 8 seconds Read

Dead Body Found in Bhai ji Hotel Hansi Hisar

हिसार जिले के हांसी में भाई जी Hotel Hansi Hisar के बाहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन देर रात तक भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

 

रविवार की दोपहर को किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि हांसी हिसार रोड़ पर भाई जी होटल के नजदीक पीर बाबा के साथ लगती सड़क के पास एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। ( Latest News Hansi )

 

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से अध्ययन किया और सबूत इकट्ठा किए। लेकिन मृतक के शव के पास ऐसा कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। ना ही उसके पास से कोई कागजात मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हांसी की मौर्चरी में रखवा दिया है। ( Latest News Hisar )

 

राहगीरों ने बताया कि मृतक युवक सुबह से ही यहां पर बैठ कर शराब पी रहा था लेकिन उसके साथ कोई अन्य नहीं था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब का सेवन करने से उसकी मौत हुई है। लेकिन मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो पाएगा। ( UnIdentify dead body found Hisar )

 

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर को सूचना मिली थी कि भाई जी होटल के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मृतक युवक की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास लग रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है और ना ही उसके पास कोई कागजात मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साथ ही पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं। आसपास के गांव में मुनादी भी करवाई जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *