---Advertisement---

करनाल में बेकाबू ट्रक ने बस को मारी टक्कर : बाइक-कार को रौंदा और कार पर पलटा 4 की मौत – Karnal Accident News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Chandigarh Highway Karnal Accident News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Karnal Accident News : दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 पर बुधवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी।‌ बस से टकराने बाद बाइक और कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर कार पर पलट गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। ‌ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर पानीपत करनाल के बीच टोल प्लाजा से करीब 1 किलोमीटर पहले ट्रक रॉन्ग साइड से आया और दिल्ली से आ रही रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने से बस में सवार यात्री घबरा गए और जब बस रुकी तो वह नीचे उतर कर देखा तो पता चला कि ट्रक से टक्कर हो गई है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया और उसके बाद एक कार में भी टक्कर मार दी। कार से टकराने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर कार के ऊपर ही पलट गया। जिसकी वजह से कार में सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना पुलिस को देगी तो पुलिस हाइड्रा मशीन और गैस कटर मशीन लेकर मौके पर पहुंची।

हाइड्रा मशीनों की सहायता से ट्रक को कार के ऊपर से उठाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली तो कार के कुछ हिस्से को कटर की सहायता से काटकर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकल गया। कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि बाइक सवार और अन्य लोगों को गंभीर हालत में उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ( Haryana Ab Tak News )

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में चार लोग सवार थे जबकि हमें सूचना मिल रही है कि हाथ से का वक्त गाड़ी में केवल दो ही लोग सवार थे जबकि इस हादसे में दो बाइक सवार युवकों की भी मौत हो गई। अगर गाड़ी में चार लोग सवार थे तो मौत का आंकड़ा 6 पहुंच जाता है अन्यथा इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। वहीं बस में सवारी यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर हादसा होते ही वाहनों की लंबी कथा रहने लग गई और पुलिस ने परागण की मदद और हाइड्रा मशीनों की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड कर यातायात को दुरुस्त करवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

करनाल पानीपत हाइवे पर हुए इस भयानक हादसे में मरने वाले दो बाइक सवार युवकों की पहचान 40 वर्षीय विशाल और 46 वर्षीय संजीव के रूप में हुई है। मृतक विशाल एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जबकि संजीव क्रीड विभाग में कार्यरत था और दोनों हुई घरौंडा के रहने वाले थे।

बस में सवारी यात्रियों ने बताया कि पंजाब रोडवेज बस दिल्ली से चलकर अमृतसर जा रही थी लेकिन पानीपत से निकलने के बाद अचानक जोर से झटका लगा और बस रुक गई। नीचे उतर कर देखा तो पता चला कि ट्रक ने बस को टक्कर मार दी है जिससे बस क्षतिग्रस्त होकर रुक गई।

इस हादसे में अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास करने में लगी हुई है। लोगों का कहना है कि ट्रक चला किया तो नींद में था या उसने कोई नशा किया हुआ था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक भी उसमें ही फंस गया था। राहगीरों ने ट्रक के शीशे तोड़कर उसे बाहर निकाला।

अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की गई है कि करनाल पानीपत के बीच में हुए इस दर्दनाक हादसे में कितने लोगों की जान गई है और कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Comments are closed.

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer