Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News Hansi : अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार ; हांसी धर्मशाला के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा था युवक 

0 minutes, 4 seconds Read

Illegal pistol with Youth arrest latest News Hansi

Latest News Hansi : स्पेशल स्टाफ टीम ने सूचना के आधार पर उमरा रोड़ धर्मशाला हांसी के नजदीक से एक युवक को अवैध पिस्तौल और कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हांसी स्पेशल स्टाफ टीम सब इंस्पेक्टर फिरोज खान के गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उमरा रोड़ पर स्थित धर्मशाला के नजदीक एक युवक पिस्तौल सहित खड़ा हुआ है और शक है कि उसके पास इसका कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर दबिश दी।

 

पुलिस ने बताए गए हुलिए के मुताबिक शक के आधार पर एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद पिस्तौल और कारतूस को अपने कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया।

 

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान शांति निकेतन हांसी निवासी सोनू पुत्र जगमिंदर के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना हांसी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer