Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi ki Taaja News: अफीम सहित कार चालक गिरफ्तार; कार को पुलिस ने लिया कब्जे में

0 minutes, 5 seconds Read

Hansi ki Taaja News

Taaja News : हांसी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए नारनौंद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 150 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ. साथ सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए नारनौंद टीम एएसआई सुशील के नेतृत्व में हिसार चुंगी हांसी क्षेत्र में गश्त व अपराध जांच पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुरविन्द्र नशीला पदार्थ अफीम की सप्लाई करता है और कार में सवार होकर हांसी की तरफ आने वाला है। ( Hansi News Today )

सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने हिसार रोड नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बताई गई कार आती दिखाई दी, जिसे रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपनी पहचान गुरविन्द्र के रूप में बताई। पुलिस टीम द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के पहने हुए कपड़ों की जेब से 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लिया गया तथा आरोपी की कार को भी बतौर सबूत जब्त किया गया। ( Hansi ki Taaja News )

 

 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई किया जाना था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले में गहनता से जांच कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। ( Haryana News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer