---Advertisement---

Latest News: नारनौंद में महिला को घर से खींचकर पीटने का आरोप, सरपंच सहित 6 पर मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Latest News narnaund Hansi

Latest News: नारनौंद उपमंडल के गांव राखी शाहपुर में एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के सरपंच समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घायल महिला का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

राखी शाहपुर में महिला से मारपीट

पुलिस को दी शिकायत में राखी शाहपुर निवासी 35 वर्षीय रेनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर छह लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि गांव के सरपंच मनीष, उसके पिता रोहताश, सुभाष, बबली, दर्शन और मित्रा ने उनके बड़े बेटे अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे घर से खींचकर गली में ले जाकर लोहे की पाइपों से हमला कर दिया। ( Hansi ki Taaja News )

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में उसका पति आजाद मौके पर पहुंचा और घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल नारनौंद लेकर गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। ( Haryana News Today )

 

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट में उसके बेटे अमन और एक अन्य बच्ची को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में महिला को दो चोटें लगी हैं, जिनमें सर्जरी और ऑर्थो विशेषज्ञ की राय ली गई है। नारनौंद थाना पुलिस ने महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( Hansi News Today )

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer