Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : हांसी में भाजपा नेता ने चलाई गोली, बाल बाल बचा पड़ोसी और उसका दोस्त

0 minutes, 13 seconds Read

Hansi BJP leader firing News

Hansi News : हांसी में भाजपा नेता द्वारा गली में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता द्वारा चलाई गई गोली से उसका पड़ोसी बार-बार बच गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया‌। पुलिस ने भाजपा नेता के पड़ोसी की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Hansi News : हांसी में भाजपा नेता ने चलाई गोली, बाल बाल बचा पड़ोसी और उसका दोस्त
भाजपा नेता द्वारा फायरिंग करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

प्रवेश से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के Hansi विधानसभा क्षेत्र के उमरा मंडल अध्यक्ष देपल निवासी विजय मलिक के परिवार का पड़ोसियों के साथ गली को लेकर विवाद चल आ रहा है। शनिवार की सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता ने पड़ोसी प्रवेश की मां के साथ धक्का मुक्की की और थप्पड़ मारने का प्रयास किया।

 

जब उसके ताऊ के लड़के हरीश ने बीच-बचाव किया। लेकिन वो नहीं माना तो बीच-बचाव के लिए वो और उसका भाई आए तो विजय मलिक के पिता ने उनके साथ हाथापाई की। जिसके कारण झगड़ा हो गया। उसे समय Hansi BJP नेता अपने घर से बाहर गया हुआ था। जब वह घर आया और उसे झगड़े के बारे में पता चला तो वह एक दम से गुस्से से लाल पीला हो गया और गाली गलौज करने लगा।

 

Hansi News : हांसी में भाजपा नेता ने चलाई गोली, बाल बाल बचा पड़ोसी और उसका दोस्त
भाजपा नेता विजय मलिक द्वारा फायरिंग करने की शिकायत दर्ज करवाते हुए प्रवेश देपल।

प्रवेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि Hansi BJP नेता विजय मलिक अपने घर के अंदर गया और पिस्तौल निकाल कर उसके और उसके दोस्त अमन पर गोली चला दी। उन्होंने नीचे झुक कर खुद को गोली लगने से बचाया। जिसकी वजह से गोली गेट और दीवार में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही उसके आस-पड़ोस में सन्नाटा छा गया और लोग अपने-अपने घरों के अंदर दूबक गए। विवाद को पड़ता देख पड़ोसी प्रवेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंसी सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह और डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थलकारी का निरीक्षण करने के बाद प्रवेश की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hansi News : हांसी में भाजपा नेता ने चलाई गोली, बाल बाल बचा पड़ोसी और उसका दोस्त
देपल गांव में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

हांसी में भाजपा नेता ने फायरिंग करने के बाद अपने घर से भाजपा का झंडा उतारकर तिरंगा झंडा फहरा दिया। लेकिन अभी तक उनका कोई ब्यान सामने नहीं आया है। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।Hansi पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Hansi News : हांसी में भाजपा नेता ने चलाई गोली, बाल बाल बचा पड़ोसी और उसका दोस्त
Hansi BJP नेता विजय मलिक।

इस संबंध में हांसी भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है। अगर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फायरिंग की है तो उसकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाएगी और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया जाएगा। पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer