---Advertisement---

Karnal Breaking News : करनाल हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा; मची अफरा-तफरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Karnal Breaking News : Karnal highway accident Today

Karnal Breaking News : दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। जिससे महिला की मौत के पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया। घटनास्थल पर अफ़रा-तफ़री मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करनाल में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा 

Karnal Breaking News : करनाल हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा; मची अफरातफरी
करनाल में महिला की मौत पर अस्पताल पहुंचे उसके परिजन रोते हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को करनाल से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर बाइक सवार एक महिला को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक महिला को टायर के नीचे रौंदते हुए ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। महिला को अपनी आंखों से ट्रक के नीचे आता देख घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया।

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को दुरुस्त किया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी उस समय उसके साथ उसका एक परिचित बाइक चला रहा था कि हादसा हो गया।

 

महिला को ट्रक ने कुचला, बाइक चालक बाल-बाल बचा 

Karnal Breaking News : करनाल हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा; मची अफरातफरी
करनाल सड़क हादसे में महिला की मौत पर विलाप करते उसके परिजन।

लोगों का कहना है कि ट्रक की टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई जबकि बाइक सवार युवक दूर जाकर गिरा। जिससे वह इस हादसे में बाल बाल बच गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान करनाल जिले के गांव सुल्तानपुर निवासी केला के रूप में हुई है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक महिला के परिवार में मातम पसर गया और उसके परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस अज्ञात सुरक्षा लकी पहचान के लिए हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि वह महिला के शव की हालत देख नहीं पा रहे थे। महिला केशव का पोस्टमार्टम करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer