---Advertisement---

Rewari News : विकास की गति पर अग्रसर रेवाड़ी: विधायक लक्ष्मण सिंह ने सुनी समस्याएं

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

MLA Lakshman Singh Yadav Rewari News live 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सुनी आमजन की समस्याएं

Rewari News : रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी के नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर संकल्पित है। शहर भर की सड़कों और गलियों को दुरुस्त किया जा रहा है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करे। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण कराया और कुछ जनसमस्याओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।

Rewari MLA ने बताया कि निष्पक्ष रूप से रेवाड़ी के विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के निष्पक्षता पूर्वक कार्य कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर धरातल पर उतार रही हैं। रेवाड़ी क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer