Morning News Haryana Calendar 2026: Good Governance Day
Morning News Haryana : सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार का आधिकारिक कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इस सरकारी कैलेंडर में हरियाणा और भारत सरकार के सभी त्योहारों की छुट्टियों के अलावा कुछ अहम जानकारी भी दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह के दौरान वर्ष 2026 का हरियाणा सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रनिर्माण के प्रखर स्तंभ और राजनीति के दूरदर्शी शिखर पुरुष, ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नमन किया।”सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाने वाली उनकी जयंती, राष्ट्रव्यापी व्यवस्था परिवर्तन और शासन में पारदर्शिता का प्रतीक बताया है।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा के हर शहरी स्थानीय निकाय में एक सार्वजनिक स्थल का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। उनकी प्रतिमा भी उन स्थानों पर स्थापित होगी। इसके लिए प्रदेश के 87 शहरी स्थानीय निकायों में जगह चिह्नित कर ली गई है। 6 माह के दौरान यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। क्या अधिक अच्छा ना होता कि अटल बिहारी वाजपेई के नाम से कुछ उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण संस्थान या स्कूल खोले जाते जहां से युवाओं को नए अवसर मिलते!
गुरुग्राम के सिग्नेचर टॉवर स्थित एक वाइन शॉप से बिना होलोग्राम और ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स वाली भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। आबकारी विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वाइन शाॅप पर रेड की गई और मुख्य आरोपी मुदित कुमार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
हरियाणा के रेवाड़ी में एक नर्सिंग कॉलेज की हेड गर्ल स्टूडेंट ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। स्टूडेंट मामले के बाद खुद थान पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। स्टूडेंट ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर प्राचार्य ने खुद उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद जबरन हाथ पकड़कर अश्लील करनी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो प्राचार्य ने गाली देनी शुरू कर दी। करिअर खत्म करने की धमकी दी।
मौसम अपडेट:
25 दिसम्बर 2025
कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान 3°C से नीचे नहीं जाएगा।
1/2 जगह ही 3°C से नीचे जाने की संभावना है। क्योंकि ताजा सिस्टम के आने से कल न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी।
कल भी सिर्फ तराई क्षेत्रों में कोहरा दिखेगा। कल कोहरा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ अंदरूनी हिस्सों पर भी हल्का फैलाव ला सकता है। परसो से न्यूनतम तापमान फिर से गिरेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हरियाणा के बॉक्सर नीरज साहू से वर्चुअल संवाद किया और उनसे ओलंपिक पदक की उम्मीद जताई।
उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला द्वारा आयोजित खेल महोत्सव की जानकारी ली और नीरज से बॉक्सिंग में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने नीरज साहू सहित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
हरियाणा के पानीपत में एक डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया। डॉक्टर ने अपनी ससुराल वालों से परेशान होकर ये कदम उठाया है। डॉक्टर ने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा।
जिसने उसने इंजेक्शन लगाने से पहले अपने भाई को व्हाट्सएप पर भेज दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां से उन्होंने डॉक्टर के शव को बरामद किया। पुलिस और FSL टीम ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।
झज्जर में गुरुवार को क्रिसमस पर्व के कारण शहर की कालका कॉलोनी स्थित चर्च के सदस्यों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई कि उनके कार्यक्रम में बाधा डाली जा रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चर्च के पास छत पर रख कर बजाए जा रहे स्पीकर को बंद कराया गया।
हरियाणा के सोनीपत से अपहृत तूड़ा कारोबारी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही अपनी किडनैपिंग की साजिश रची थी। पुलिस ने उसकी मोबाइल की लोकेशन से उसे पानीपत से दबोच लिया।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के पलवल से सामने आई यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। चोरी के शक में एक 12 वर्षीय दलित बच्चे के साथ जो बर्बरता की गई
10 दिसंबर की रात को एक परिवार ने 12 वर्षीय बच्चे पर चोरी का आरोप लगाया और उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा। बच्चे के हाथ-पांव बांधकर उसे बिजली के झटके दिए गए और बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने परिवार के 10 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विस्तार से पढ़िए पंचकूला में राज्यस्तरीय सुशासन दिवस समारोह की खबर
मुख्यमंत्री ने नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया
पंचकूला 25 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी राजनेता बताया। उन्होंने कहा स्वर्गीय श्री अटल जी का जीवन ईमानदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-केंद्रित शासन का प्रतीक रहा। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि वे अपने विचारों में जितने दृढ़ थे, उतने ही अपने मूल्यों और सिद्धांतों में भी अडिग थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में राज्यस्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन अटल जी हमेशा अपने आदर्शों पर अटल रहे। उनके जीवन को निरंतर प्रेरणा का स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा राष्ट्र को मूल्यों, ईमानदारी और सिद्धांतों पर आधारित नेतृत्व का महत्व सिखाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार, अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिखाए गए मार्ग का दृढ़ता से अनुसरण कर रही है और सुशासन से जुड़े उनके आदर्श आज भी हरियाणा की नीतियों और जनसेवा को प्रेरित कर रहे हैं।
सुशासन दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में कम से कम एक सार्वजनिक स्थल का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा। उनमें अटल प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
ताकि उनके लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और पारदर्शी शासन के आदर्श समाज का मार्गदर्शन करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी निकायों में एक ऐसे सामुदायिक भवन, पार्क, वाचनालय, सभागार, वृद्धाश्रम या व्यावसायिक स्थल को चिन्हित कर लिया गया है और अगले 6 माह में अटल जी की स्मृति में इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कार्यों से नई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए उनके नाम पर अनेक संस्थाएं भी खोली जाएंगी, ताकि युवाओं के बीच अटल जी के जीवन, विचारों और अमूल्य योगदानों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ भी किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान कई महत्वाकांक्षी डिजिटल परियोजनाओं और पोर्टलों का भी शुभारंभ किया। इन पहलों में मानव संसाधन विभाग का सिक्योरिटी ऑफ़ सर्विस पोर्टल, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के बुनियादी ढांचे से वंचित औद्योगिक क्षेत्रों की घोषणा हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने सूचना जनसपंर्क एवं भाषा विभाग के प्रेस रिलीज़ मैनेजमेंट सिस्टम और ऑनलाइन प्रेस मान्यता का लोकार्पण भी किया। उन्होंने श्रम विभाग के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हेतु AI सक्षम इंस्टेंट पंजीकरण सिस्टम का लोकार्पण भी किया। इन पहलों का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और गति बढ़ाना तथा जनसेवाओं को अधिक सुलभ और नागरिकों के अनुकूल बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नये वर्ष के कैलेंडर और सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रदर्शित करती एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, निदेशक पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











