---Advertisement---

Hansi News : नारनौंद से युवती गायब: मां को सोता छोड़ लड़की फरार, फोन बंद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: Narnaund Girl Missing case       

Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में गायब हो गई। रात को युवती अपनी मां के साथ कमरे में सोई थी कि सुबह उठे तो लड़की गायब मिली। पुलिस ने उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। ‌‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोहारी राघो गांव से युवती लापता

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में लोहारी राघो गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 25 जनवरी की रात को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बनी बैठक में सोया हुआ था और घर के अंदर बने कमरे में बेड पर उसकी पत्नी और बेटी सोई थी। 26 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे जब वह उन्हें उठाने के लिए गया तो अंदर कमरे से उसकी बेटी गायब थी। ‌

 

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने घर में और गांव में अपनी बेटी की काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। जब उन्होंने उसके दोनों मोबाइल पर संपर्क किया तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। उन्होंने अपनी तमाम रिश्तेदारियों और उसकी सहेलियों से भी पता किया लेकिन उसकी बेटी का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उसकी बेटी की उम्र 19 वर्ष है।

 

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का पद 5 फुट 7 इंच, काले रंग का सूट पहने हुए हैं, रंग गोरा और चेहरा लंबा है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर नारनौंद थाना में मामला दर्ज करके उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर हांसी पुलिस की एडवाइजरी, मॉडिफाई बाइक सहित ये गलती पड़ेगी भारी

August 4, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer